कोकेन के चक्कर में फंसा Mumbai Indians के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी, एक महीना का लगा बैन
Published - 06 Nov 2026, 01:44 PM | Updated - 06 Nov 2026, 02:18 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. दिसंबर में गोवा में आयोजित होने वाली इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बरसात होती नजर आने वाली है. लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रह चुके एक खिलाड़ी से जुड़ी खबर ने क्रिकेट में जगत में सनसनी मचा दी है. कोकेन के मामले में नाम जुड़ जाने के बाद इस खिलाड़ी को एक महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा.
कोकेन के चक्कर में फंसा Mumbai Indians के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी

दरअसल, यहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लिन की हो रही है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रह चुके इस विस्फोटक बल्लेबाज का नाम कोकेन से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस लीन का कोकेन सेवन के मामले में डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था.
इसकी वजह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के रेगुलेटर ने उन एक महीने का बैन लगाया था. 18 जुलाई को टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के फाइनल के दिन क्रिस लिन का ड्रग्स टेस्ट हुआ था, जिसको पास करने में वह नाकाम रहें.
IND vs NZ सीरीज से आई बुरी खबर, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से हुआ बाहर
एक महीने के लिए लगा बैन
क्रिस लिन ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट रेगुलेटर द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया था. इसके तहत उन्हें एक महीने के लिए क्रिकेट मैदान से दूरी बनानी पड़ी थी. हालांकि, अब उनकी सजा पूरी होने की वजह से उन पर लगा बैन खत्म हो गया है. क्रिकबज के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक,
“क्रिकेटर का यूरिन सैंपल एनालिसिस के लिए फ्रांस के लेबोरेटोइरे एंटी-डोपेज में WADA से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी में भेजा गया था और कोकीन के मेटाबोलाइट बेंजॉयलेगोनिन के लिए एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग्स (“AAF”) मिलीं। कोकीन को 2026 WADA प्रतिबंधित लिस्ट के सेक्शन S.6A के तहत एक स्टिमुलेंट के तौर पर लिस्ट किया गया है। यह एक नॉन-स्पेसिफाइड सब्सटेंस है, जो सिर्फ कॉम्पिटिशन में बैन है। कोकीन को 2026 WADA की प्रतिबंधित लिस्ट में खास तौर पर एब्यूज के सब्सटेंस के तौर पर भी पहचाना गया है।”
IPl का रह चुके हैं हिस्सा
क्रिस लिन लंबे समय तक भारतीय टी20 लीग का हिस्सा रहे हैं. साल 2012 में डेक्कन चाजर्स की ओर से डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने आईपीएल के कुल 42 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बवले से 34.07 की औसत से 1329 रन निकले। आईपीएल में उन्होंने डेक्कन के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है. क्रिस लिन ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2021 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेला था.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर