IND vs NZ सीरीज से आई बुरी खबर, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से हुआ बाहर

Published - 06 Nov 2026, 12:56 PM | Updated - 06 Nov 2026, 01:35 PM

IND Vs NZ 7

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज (IND vs NZ) में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है. 4 नवंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 5 विकेटों से जीत दर्ज की. वहीं, अब दूसरे टीमें 7 नवंबर को दूसरे वनडे में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. एक स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होकर पूरी सीरीज (IND vs NZ) से बाहर हो गया है.

IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Team India 37

शनिवार यानी 7 नवंबर को भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेले जाने से पहले न्यूजीलैंड (IND vs NZ) टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज ड्वेन कॉनवे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. कनकशन के चलते उन्हें शेष चार मुकाबले मिस करने पड़ेंगे. बता दें कि वह ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे का भी हिस्सा नहीं बन पाएगें. ऐसे में अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ड्वेन कॉनवे के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान हुआ बड़ा हादसा, स्टार खिलाड़ी चोटिल, स्ट्रेचर से लेकर जाया गया बाहर

ट्रेनिंग के सेशन दौरान हो गए थे चोटिल

वनडे सीरीज (IND vs NZ) शुरू होंने से पहले पिछले हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान ड्वेन कॉनवे की टीम के साथी मैट हेनरी से टक्कर हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कनकशन का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस बीच न्यूजीलैंड टीम के लिए अच्छी खबर यह आई है कि मैट हेनरी अपना कनकशन टेस्ट पास कर चुके हैं. लिहाजा, वह दूसरे और तीसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, फिर उन्हें अंतिम दो मुकाबलों के लिए टीम से बाहर होना पड़ेगा. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैट हनरी को रेस्ट दिया है.

इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए ड्वेन कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड टीम में बाएं हाथ के बैटर निक केली को शामिल किया गया है. वह दूसरे ODI से पहले शुक्रवार को वेलिंगटन में टीम से जुड़ जाएंगे. बता दें कि ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी इंजरी के चलते इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. ऐसे में ड्वेन कॉनवे की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक तगड़ा झटका साबित हो सकती है.

IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

न्यूज़ीलैंड स्क्वाड दूसरे और तीसरे मैच के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर

न्यूज़ीलैंड स्क्वाड (गेम 4 और 5): मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

बिहार के पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना दर्द: कैसे जिला क्रिकेट संघ की राजनीति ने बर्बाद किया भारतीय अंडर-16 खिलाड़ी का करियर

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com