बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान हुआ बड़ा हादसा, स्टार खिलाड़ी चोटिल, स्ट्रेचर से लेकर जाया गया बाहर

Published - 06 Nov 2026, 11:25 AM | Updated - 06 Nov 2026, 12:12 PM

BAN Vs WI

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज (BAN vs WI) के बीच दो मुकबलओ की टेस्ट सीरीज जारी है. 5 नवंबर से सिलहट में दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए एक-दूसरे से भिड़ रही हैं. लेकिन खेले के दूसरे दिन ही बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका लग गया. टीम के अहम खिलाड़ी को चोटिल होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा. इस खिलाड़ी की चोट इतनी गंभीर थी कि उसको स्ट्रैचर पर लेटाकर बाहर ले जाया गया. ऐसे में अब बांग्लादेश टीम की दूसरे टेस्ट (BAN vs WI) में परेशानियां बढ़ गई है.

BAN vs WI टेस्ट के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Ban Vs Wi

वीरवार से सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज (BAN vs WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. 6 नंबर को दूसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका लगा. ओपनर शादमान इस्लाम को टखना मुड़ने की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया. वहीं, अब कहा जा रहा है कि उन्हें दूसरा टेस्ट मैच मिस करना पड़ सकता है.

बिहार के पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना दर्द: कैसे जिला क्रिकेट संघ की राजनीति ने बर्बाद किया भारतीय अंडर-16 खिलाड़ी का करियर

टखने में आई चोट

वेस्टइंडीज (BAN vs WI) टीम की पारी के 78वें ओवर में फील्डिंग के दौरान गेंद उठाते समय शादमान इस्लाम का पैर फिसल गया, जिसके बाद गिरते हुए उनके टखने में मोच आ गई. वह कई मिनट तक बाउंड्री के पास दर्द से कराहते दिखाई दिए. ऐसे में पूरी बांग्लादेशी टीम मदद के लिए उनके पास पहुंचे. जब कुछ देर बाद वह खड़े नहीं हो पाए, तो उन्हें उठाने के लिए मैदान पर एक स्ट्रेचर लाया गया. अब तक शादमान इस्लाम की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं मिला है.

टीम की बढ़ सकती है मुसीबत

यदि शादमान इस्लाम दूसरे मैच में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो बांग्लादेश टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. विंडीज़ टीम के खिलाफ वह बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं उनके पास शुरुआती ओवरों में दमदार बल्लेबाजी करने की काबिलियत है. 31 वर्षीय शादमान इस्लाम ने का प्रदर्शन शानदार रहा है. बांग्लादेश के लिए 32 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए वह 61 पारियों में 1696 रन बना पाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और नौ अर्धशतक निकले.

दुश्मन देश से 6 मैच खेलने को तैयार हुई टीम इंडिया, 3 ODI और 3 टी20 के लिए करेगी पड़ोसियों का दौरा

Tagged:

bangladesh cricket team West Indies Cricekt Team Shadman Islam Ban vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com