SRH और CSK के बीच 4 खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड, अब काव्या के लिए खेलेंगे खलील और एलिस
Published - 05 Nov 2026, 04:38 PM | Updated - 05 Nov 2026, 05:30 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपने रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. 17 नवंबर को सारी 10 टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपी देगी. लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिला है. आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए हैदराबाद से 2 खिलाड़ी चेन्नई में गए, जबकि इतने ही खिलाड़ियों सनराइजर्स से सीएसके में आ गए.
IPL 2027 से पहले SRH और CSK के बीच हुआ ट्रेड

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बड़ा ट्रैड किया है. काव्या मरान की स्वामित्व वाली टीम ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को सीएसके को सौंप दिया है. इसके बदले चैन्नई ने खलील अहमद और नैथन एलिस को हैदराबाद को सौंपा.
बता दें कि सुपर किंग्स ने 6 करोड़ में लिविंगस्टोन को अपने साथ जोड़ा, जबकि जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपए की रकम देकर अपने खेमे में शामिल किया. वहीं, हैदराबाद ने खलील अहमद को 4.8 करोड़ में और नैथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
मुंबई इंडियंस के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची, जानें किन खिलाड़ियों की हो रही छुट्टी
लियाम लिविंगस्टोन को हुआ नुकसान
आईपीएल 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपये चुकाए हैं. यानी उन्हें पिछले सीजन से के मुताबिक इस बार 7 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं, जैक एडवर्ड्स को आईपीएल 2027 में उतनी ही रकम मिलेगी, जितनी आईपीएल 2026 में मिली थी. खलील अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी मौजूदा फीस INR 4.8 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया है.
इस खिलाड़ी को ट्रेड करना SRH का हो सकता है बड़ा दांव
आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए नैथन एलिस को खरीदना सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा दांव साबित हो सकता है. 32 वर्षीय इस गेंदबाज की मौजूदगी से टीम के गेंदबाजी क्रम को काफी मजबूती मिलेगी. वह डेथ ओवरों में वैरिएशन के साथ गेंदबाजी करने में काबिल हैं, जिससे वह SRH के लिए एक उपयोगी गेंदबाज बन सकते हैं. बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नेथन एलिस को आईपीएल 2027 में खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं.
दूसरे ODI की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर