विराट कोहली नहीं तोड़ पाए तो फिर ये 3 बल्लेबाज तोड़ेंगे सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड, इन्हीं में वो काबिलियत

Published - 05 Nov 2026, 04:02 PM | Updated - 05 Nov 2026, 05:12 PM

Sachin Tendulkar Virat Kohli

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है। तेंदुलकर ने कुल 100 शतक बनाए, जिनमें से 51 टेस्ट में 49 वनडे फॉर्मेट में आए। तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब विराट कोहली हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 शतक दर्ज हैं।

कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और माना जा रहा है कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इसी वजह से वह शेष 15 शतक तब तक पूरा कर पाएंगे, यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है। ऐसे में हम आपको उन दावेदारों के नाम बताने जा रहे हैं, जो कोहली के चूकने पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।

विराट के अलावा ये 3 खिलाड़ी भी Sachin Tendulkar के 100 इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

1. शुभमन गिल

Shubman Gill Threat To Sachin Tendulkar

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का है। 27 साल के गिल के नाम अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 शतक दर्ज हैं। गिल के पास बड़ी पारियां खेलने का हुनर है और उनके पास अभी कम से कम 10-11 साल की क्रिकेट बची है। इस दौरान गिल ने दोनों फॉर्मेट में बल्ले से कमाल किया तो कहना गलत नहीं होगा कि वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

2. हैरी ब्रूक

अगले दावेदार इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक हैं। ब्रूक के नाम अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 शतक दर्ज हैं, जिनमें से 10 टेस्ट फॉर्मेट में आ हैं। ब्रूक की उम्र 27 साल है और उनके पास भी शुभमन गिल के बराबर ही लगभग करियर बचा हुआ है। यह खिलाड़ी तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए रेगुलर रूप से नजर आता है और बड़ी पारियां भी खेलने में सक्षम है। इसी वजह से सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ब्रूक की दावेदारी भी मजबूत कही जा सकती है।

3. वैभव सूर्यवंशी

तीसरा और आखिरी नाम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का है, जो भारत की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। सूर्यवंशी ने कुछ ही समय में अपनी खास पहचान बना ली है और जल्द ही उन्हें तीनों फॉर्मेट में रेगुलर मेंबर बनने का दावेदार भी माना जा रहा है। सूर्यवंशी के पास आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ बड़ी पारियां खेलने की भी क्षमता है। अभी उन्होंने कोई शतक नहीं बनाया है, लेकिन करीब 20-22 साल का करियर है। इसी वजह से वह भी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें किसकी होगी छुट्टी, कौन रहेगा टीम के साथ

Tagged:

shubman gill sachin tendulkar Harry Brook Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com