IND vs NZ: आकिब नबी बाहर, कुलदीप को मौका, कुछ ऐसी रहेगी दूसरे ODI में भारत की प्लेइंग-XI
Published - 05 Nov 2026, 12:09 PM | Updated - 05 Nov 2026, 01:04 PM
Table of Contents
भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ (IND vs NZ) की शानदार शुरुआत की है. 4 नवंबर को खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन कर 5 विकेटों से जीत दर्ज की. इसके बाद अब टीम इंडिया दूसरा मैच अपने नाम कर IND vs NZ वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना चाहेगी. लेकिन इससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है....
IND vs NZ: रोहित-शुभमन की जोड़ी कर सकती है पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी आ सकती है. पिछले मुकाबले में ये जोड़ी टीम के लिए कारगर साबित नहीं हो पाई थी. जहां रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए थे, तो वहीं शुभमन गिल के बल्ले से केवल 37 रन निकले. ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ियों से दूसरे वनडे में दमदार पारी की उम्मीद होगी.
इन खिलाड़ियों पर होगा बल्लेबाजी का जिम्मा
तीसरे नंबर पर एक बार फिर विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं. पहले वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद वह दूसरे वनडे में भी उसी तरह का प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. पिछले मैच में किंग कोहली 51 गेंदों में 74 रनों की पारी खेल टीम की जीत के हीरो रहे थे. हालांकि, उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला.
श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए. जबकि अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं, केएल राहुल और नमन धीर क्रमशः 3 और 5 रन बनाकर नाबाद लौटे. लिहाजा, अब टीम मैनेजमेंट को दूसरे मुकाबले में इन खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
IND vs NZ: गेंदबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव
ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को जगह मिल सकती है. इन तीनों खिलाड़ियों पर बल्ले के साथ गेंद से भी अपना हुनहर साबित करने का दबाव होगा. इसके अलावा भारतीय टीम के गेंदबाजी विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
टीम मनेजमेंट आकिब नबी को ड्रॉप कर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में मौका दे सकता है. आकिब का पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था. अपने स्पेल के 6 ओवरों में 33 रन लुटाकर वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके. वहीं, अर्शदीप सिंह और गुरनून बरार भी दूसरे वनडे का हिस्सा बन सकते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर