चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें किसकी होगी छुट्टी, कौन रहेगा टीम के साथ

Published - 05 Nov 2026, 12:52 PM | Updated - 05 Nov 2026, 01:22 PM

CSK 16

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. 17 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि सीएसके (CSK) आईपीएल 2027 के लिए किन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर सकती है.

इन खिलाड़ियों को कर सकती है CSK रिटेन

MS Dhoni 1

आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपने अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से जोड़े रख सकती है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा एमएस धोनी संजू सैमसन और शिवम दुबे का नाम टीम की रिटेंशन लिस्ट शामिल हो सकता है. भले ही माही आईपीएल 2026 में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे, फिर भी फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन के लिए बरकरार रख सकती है. ऐसे में सबकी नजरें एमएस धोनी की वापसी पर टिकी होगी. वहीं, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद भी अगले सीजन सीएसके की जर्सी में नजर आ सकते हैं.

IND vs NZ: आकिब नबी बाहर, कुलदीप को मौका, कुछ ऐसी रहेगी दूसरे ODI में भारत की प्लेइंग-XI

14.2 करोड़ी खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.2 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया था. लेकिन वह अपनी इस कीमत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 6 मुकाबलों की पांच पारियों में सिर्फ 90 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेंष्ठ प्रदर्शन 43 रनों का रहा था. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ सिर्फ एक विकेट लगा. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आईपीएल 2027 से पहले प्रशांत वीर को रिलीज कर सीएसके अपनी पर्स वैल्यू बढ़ा सकती है.

ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज

प्रशांत वीर के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जकारी फाउल्क्स, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव और मैकनील नोरोन्हा को रिलीज कर सकती है. आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों के विकल्प की तालाश में होगी. इस दौरान सीएसके कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात करती भी नजर आ सकती है.

CSK की संभावित रिटेंशन लिस्ट: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, एमएस धोनी, शिवम दुबे, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील हुसैन, मैट शॉर्ट, गुरजपनीत सिंह, अमन खान, आकाश मधवाल, जेमी ओवर्टन, नाथन एलिस, रामकृष्ण घोष, सरफराज खान, श्रेयस गोपाल और उर्विल पटेल.

इन खिलाड़ियो को रिलीज कर सकती है CSK: प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जकारी फाउल्क्स, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव और मैकनील नोरोन्हा।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के सभी 11 मुख्य खिलाड़ियों के बैकअप प्लेयर, जायसवाल से लेकर ईशान तक इसमें शामिल

Tagged:

Ruturaj Gaikwad MS Dhoni CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Akeal Hosein
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com