वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के सभी 11 मुख्य खिलाड़ियों के बैकअप प्लेयर, जायसवाल से लेकर ईशान तक इसमें शामिल

Published - 05 Nov 2026, 11:42 AM | Updated - 05 Nov 2026, 01:07 PM

India World Cup 2027

2 अक्टूबर से वनडे World Cup 2027 का आगाज हो जाएगा। अभी टूर्नामेंट में करीब 11 महीने का समय बाकी है और इस टाइम पीरियड में अन्य टीमों की तरह भारत भी अपने कॉम्बिनेशन को फाइनल करने में लगा हुआ है। टीम इंडिया को कई सीरीज खेलनी हैं और इन्हीं के माध्यम से 15 खिलाड़ी फाइनल किए जाएंगे।

ज्यादातर स्लॉट फिक्स नजर आ रहे हैं और 2-4 खिलाड़ियों का ही चयन अभी पक्का नहीं माना जा रहा है। हालांकि, हम पहले आपको उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जो World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में नजर आ सकते हैं और फिर उनकी बैकअप इलेवन की जानकारी देंगे।

World Cup 2027 के लिए भारत के स्क्वाड में ये 11 खिलाड़ी लगभग फिक्स

World Cup 2027

जिस तरह से टीम इंडिया ने अपनी पिछली कुछ वनडे सीरीज खेली हैं और इंजर्ड खिलाड़ियों के फिट रहने को आधार मानकर 11 खिलाड़ियों की World Cup 2027 के लिए जगह पक्की लग रही है। बल्लेबाजी विभाग में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की जगह पर शक नहीं है। इसके बाद, मुख्य विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल का स्थान भी पक्का माना जा सकता है।

हार्दिक पांड्या फिट रहे तो उनकी जगह भी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में पक्की है। स्पिन ऑलराउंडर्स में अक्षर पटेल और नमन धीर हो सकते हैं। वहीं, बतौर स्पिनर कुलदीप यादव का चयन भी कन्फर्म है। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह को लेकर भी कोई संदेह नहीं है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं भारत की बैकअप 11 का हिस्सा

अगर बैकअप की बात करें तो शुभमन गिल को यशस्वी जायसवाल रिप्लेस कर सकते हैं। वहीं, रोहित शर्मा की जगह अभिषेक शर्मा एक्स फैक्टरी के रूप में एंट्री कर सकते हैं। विराट कोहली की जगह तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर की जगह रुतुराज गायकवाड़ सटीक विकल्प रहेंगे। केएल राहुल के स्थान पर ईशान किशन कीपर हो सकते हैं।

हार्दिक पांड्या के सबसे आदर्श बैकअप नीतीश कुमार रेड्डी हैं। वहीं, अक्षर पटेल के लिए रवींद्र जडेजा हैं, जबकि नमन धीर के बैकअप वॉशिंगटन सुंदर रहेंगे। कुलदीप यादव के लिए वरुण चक्रवर्ती हैं। जसप्रीत बुमराह के बैकअप मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के गुरनूर बरार हैं।

World Cup 2027 के लिए भारत के प्रमुख 11 खिलाड़ी और उनके बैकअप की लिस्ट

मुख्य खिलाड़ी

बैकअप खिलाड़ी

शुभमन गिल

यशस्वी जायसवाल

रोहित शर्मा

अभिषेक शर्मा

विराट कोहली

तिलक वर्मा

श्रेयस अय्यर

रुतुराज गायकवाड़

केएल राहुल (विकेटकीपर)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

हार्दिक पांड्या

नीतीश कुमार रेड्डी

अक्षर पटेल

रवींद्र जडेजा

नमन धीर

वॉशिंगटन सुंदर

कुलदीप यादव

वरुण चक्रवर्ती

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

गुरनूर बरार

Tagged:

Ruturaj Gaikwad shubman gill Virat Kohli ISHAN KISHAN team india world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com