न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी शेष 4 मैचों से बाहर

Published - 05 Nov 2026, 09:11 AM | Updated - 05 Nov 2026, 09:46 AM

Team India 37

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। इसका पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जो एक लो-स्कोरिंग मुकाबला रहा। इसमें भारतीय टीम (Team India) ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अब इसका दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी सीरीज के शेष 4 मैचों का हिस्सा नहीं होगा।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से Team India का यह स्टार प्लेयर हुआ बाहर

Team India 38

BCCI ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के दो स्क्वॉड चुने थे। पहले तीन वनडे के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिलाड़ी खेलेंगे। हालांकि, टेस्ट सीरीज में शामिल कुछ खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे।

वहीं, जिस खिलाड़ी के बाहर होने की बात हम कर रहे हैं, वह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी हैं। रेड्डी को पहले वनडे में मौका नहीं दिया गया था और अब वह बिना खेले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी के बाहर होने की खास वजह

कुछ फैंस चिंतित हो रहे होंगे कि क्या नीतीश कुमार रेड्डी फिर से इंजर्ड हो गए, जो उन्हें पांच मैचों की वनडे सीरीज के शेष चार मैचों से बाहर होना पड़ा है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल, BCCI ने नीतीश को सिर्फ पहले मैच के लिए ही टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में चुना था।

इसी वजह से अब वह इस सीरीज के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलकर 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे।

टेस्ट सीरीज में बतौर ऑलराउंडर नीतीश की भूमिका होगी बेहद अहम

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया (Team India) पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की काफी जरूरत पड़ेगी और इस रोल के लिए नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा दिखाया गया है। नीतीश ने 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी अच्छा किया था और शतक भी बनाया था।

इसके अलावा गेंदबाजी में भी अच्छी लय में दिखे थे। ऐसे में कीवी टीम के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में उनसे हरफनमौला प्रदर्शन की आस होगी। इसी वजह से नीतीश को सिर्फ पहले वनडे के बाद स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया, ताकि वह रेड बॉल गेम टाइम हासिल कर सकें और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

यह भी पढ़ें: अश्विन के बयान ने मचाया हड़कंप, बोले 'इस खिलाड़ी को अब कभी नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह...'

Tagged:

IND vs NZ team india Nitish Kumar Reddy
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com