अश्विन के बयान ने मचाया हड़कंप, बोले 'इस खिलाड़ी को अब कभी नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह...'
Published - 05 Nov 2026, 01:38 AM | Updated - 05 Nov 2026, 01:51 AM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी करने वाले इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
अश्विन का मानना है कि इस खराब प्रदर्शन के बाद अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फीका रहा भुवनेश्वर का प्रदर्शन

आईपीएल में शानदार गेंदबाजी के दम पर 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) की जर्सी पहनी थी। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वह अपनी पुरानी लय हासिल करने में पूरी तरह असफल रहे।
भुवनेश्वर ने इस दौरे पर चार मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 11 से अधिक की बेहद महंगी इकॉनमी रेट से रन लुटाए और पूरे दौरे पर सिर्फ एक ही विकेट चटका सके। शुरुआती ओवरों में न तो उनकी गेंद में धार दिखी और न ही डेथ ओवरों में वे रन रोकने में कामयाब हो पाए, जिससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी दबाव में नजर आया।
आर अश्विन ने खड़े किए सवाल
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेबाकी से बात करते हुए भुवनेश्वर के प्रदर्शन का कड़ा विश्लेषण किया। अश्विन ने कहा कि भुवी की आईपीएल फॉर्म और इस अंतरराष्ट्रीय सीरीज की फॉर्म में जमीन-आसमान का फर्क साफ दिखाई दिया।
अश्विन के अनुसार, रन देने से ज्यादा चिंताजनक बात यह थी कि भुवनेश्वर की गेंदबाजी में वह तीव्रता और गति नहीं थी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
अश्विन ने सवाल उठाया कि शायद वे इस दौरे के लिए पूरी तरह मैच-फिट और तैयार होकर नहीं आए थे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई युवा खिलाड़ी होता तो चयनकर्ता उसे दस मौके दे सकते थे, लेकिन किसी अनुभवी खिलाड़ी के साथ ऐसा लचीलापन नहीं दिखाया जाता।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे 4 ODI के लिए टीम इंडिया घोषित, गिल, अय्यर, केएल, अक्षर, कुलदीप....
क्या Team India में अब मोहम्मद शमी की होगी वापसी?
अश्विन ने दो टूक शब्दों में कहा कि भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय अध्याय अब लगभग समाप्त हो चुका है और यहां से उनकी वापसी होना नामुमकिन के बराबर है। इसके साथ ही दिग्गज स्पिनर ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया।
अश्विन का मानना है कि शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका दावा भुवनेश्वर से कहीं अधिक मजबूत है। ऐसे में चयनकर्ताओं की नजरें अब आगामी सीरीज के लिए शमी जैसे लयबद्ध गेंदबाज को टीम इंडिया (Team India) में वापस लाने पर टिक सकती हैं।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।