VIDEO: जॉन सीना का सेलिब्रेशन करते नजर आए विराट कोहली, ग्लेन फिलिप्स को इस तरह चिढ़ाया
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) पर काफी ज्यादा फोकस रहा, क्योंकि कोहली लंबे समय बाद कीवी देश आए और उन्होंने स्लिप में फील्डिंग करते हुए हैरतअंगेज कैच भी लपका।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने दूसरी स्लिप में दाईं तरफ डाइव लगाई और एक हाथ से लो कैच को सफलतापूर्वक पकड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी चर्चा में है। इसके अलावा विराट का एक और खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ग्लेन फिलिप्स के सामने WWE के दिग्गज रेसलर जॉन सीना का सेलिब्रेशन करते हुए देखा जा सकता है।
ग्लेन फिलिप्स के सामने Virat Kohli ने किया जॉन सीना का "you can't see me" सेलिब्रेशन

न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स मैदान में अपनी फील्डिंग के दौरान कई तरह की कलाबाजी करते नजर आते हैं। वहीं, अक्सर देखा जाता है कि जब वह बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो उनकी एंट्री पर जॉन सीना का म्यूजिक बजाया जाता है। ऐसा ही कुछ ईडन पार्क में भारत के खिलाफ पहले वनडे के दौरान भी हुआ।
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा और मैदान पर ग्लेन फिलिप्स की एंट्री हुई। इसी वजह से डीजे ने जॉन सीना के एंट्रेंस म्यूजिक का इस्तेमाल किया। इसके बाद, जब फिलिप्स मैदान पर पहुंचे और साथी बल्लेबाज डैरिल मिचेल से वार्तालाप करते हुए अपने छोर पर जा रहे थे, तभी विराट कोहली (Virat Kohli) उनके सामने आए और उन्होंने 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना की तरह "you can't see me" का इशारा किया, जिसका वीडियो काफी चर्चा में है।
G.O.A.T doing G.O.A.T-ed signature moves! 🐐
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/4GRzemYxun
विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में नंबर 3 पर पूरे किए 13000 रन
न्यूजीलैंड की टीम 41वें ओवर में 189 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी आएगी या नहीं, इसको लेकर उनके फैंस चिंतित थे, क्योंकि रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में है।
हालांकि, रोहित के पहले ही ओवर में आउट होने से विराट कोहली को दूसरे ओवर की शुरुआत में ही क्रीज पर आना पड़ा और उन्होंने जैसे ही अपनी पारी में 12 रन पूरे किए, नंबर 3 की पोजीशन पर 13000 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल कर लिया।
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ दो ही बल्लेबाज 12,000 रनों के आंकड़े को हासिल कर पाए हैं। इनमें से एक विराट कोहली (Virat Kohli) और दूसरे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। हालांकि, अब कोहली 13,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके इस क्लब में कोई अन्य बल्लेबाज शामिल हो पाएगा, इसकी संभावना बेहद कम लग रही है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का करियर बर्बाद करने का श्रेय किसको जाता? गिल, गंभीर या अगरकर जानें कौन सबसे बड़ा विलेन