इस खिलाड़ी को एक मैच खिलाते और फिर बिठाते कोच गंभीर, टैलेंटेड खिलाड़ी का बनाया हुआ है तमाशा

Published - 04 Nov 2026, 10:29 AM | Updated - 04 Nov 2026, 11:10 AM

Gambhir

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जैसे ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता, इसके बाद से उनका अलग ही रवैया देखने को मिल रहा है। गंभीर ने कुछ नए चेहरों को अपना भरोसेमंद बना लिया और उन्हें लगातार खिला रहे हैं। इसमें सबसे नया नाम स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर का है, जिन्होंने आईपीएल में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, फिर भी टी20I और वनडे दोनों टीमों का हिस्सा बन चुके हैं।

इससे पहले संजू सैमसन, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का भी गंभीर ने खुलकर समर्थन किया और उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद आलोचना की परवाह नहीं की। हालांकि, एक खिलाड़ी को गंभीर के सौतेले व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, जिसे काफी उम्मीदों के साथ टी20I टीम में लाया गया था, लेकिन हेड कोच उसे नियमित रूप से प्लेइंग XI में जगह ही नहीं दे रहे हैं।

इस टैलेंटेड खिलाड़ी का Gautam Gambhir ने बनाया हुआ है तमाशा

Gambhir 1

भारत ने मार्च में जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की इस टीम में जगह बनेगी, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ-साथ ईशान किशन ने भी टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 पारियों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर तबाही मचा दी।

इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीती और इसके बाद अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह भी दे दी। वैभव का सिलेक्शन तो हो गया लेकिन इसके बाद उन्हें गौतम गंभीर के कारण नियमित रूप से प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पा रही है। वैभव को कभी एक-दो मैच में मौका मिलता है तो कभी उन्हें पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर बिठाए रखा जाता है।

वैभव को प्लेइंग XI में लगातार नहीं मिल पा रही है जगह

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं दिया गया, जिसकी वजह से गौतम गंभीर की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी वैभव नहीं खेले थे, लेकिन फिर दूसरे मैच में उन्हें संजू सैमसन की जगह शामिल किया गया। वैभव को लगातार तीन मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन अंतिम मुकाबले से ड्रॉप कर दिया गया।

फिर वैभव को जिम्बाब्वे दौरे पर ले जाया गया, जहां उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। माना जा रहा था कि अब उन्हें नियमित रूप से प्लेइंग XI में रखा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव बेंच पर रहे और जापान के खिलाफ भी उन्हें नहीं खिलाया गया।

एशियन गेम्स में बाएं हाथ के ओपनर ने दो मैच खेले, लेकिन वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में उन्हें सिर्फ पानी पिलाने का ही मौका मिला। न्यूजीलैंड में भी उन्हें पांच में से सिर्फ दो मैच खिलाए गए, जिनमें ईशान किशन इंजरी की वजह से उपलब्ध नहीं थे। ईशान के आते ही वैभव को बेंच पर बिठा दिया गया।

वैभव के टी20I करियर के आंकड़े

गौतम गंभीर के एक मैच खिलाने और फिर बिठाने वाले अप्रोच के कारण वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20I करियर में 10 मैचों में ही भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान वैभव ने 10 पारियों में 29.50 के औसत से 295 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.53 है। वैभव के बल्ले से दो अर्धशतक भी आए हैं।

यह भी पढ़ें: संजू और वैभव दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे गंभीर, इन हरकतों से बर्बाद कर रहे दोनों का करियर

Tagged:

team india Gautam Gambhir Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com