न्यूजीलैंड को कप्तान शुभमन गिल ने दी कड़ी चेतावनी, बोले 'हम किसी को भी कहीं भी हरा सकते....'

Published - 04 Nov 2026, 08:46 AM | Updated - 04 Nov 2026, 09:16 AM

Shubman Gill 3

Shubman Gill: अगले साल आयोजित होने वाले आईसीसी एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय वनडे टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. आगामी मार्की टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए टीम मैनेजमेंट कई कड़े फैसले ले रहे हैं. इस बीच कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया की काबिलियत को लेकर बात करते हुए कहा कि किसी भी विरोधी टीम को हराने की क्षमता रखती है. उनका मानना है कि भारत की कोई भी टीम मैदान पर उतरकर जीत हासिल कर सकती है.

न्यूजीलैंड को कप्तान Shubman Gill ने दी कड़ी चेतावनी!

Shubman Gill

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम जो मैदान पर उतरती है, वह किसी भी विरोधी टीम को हराने में काबिल है. भारतीय सलामी बल्लेबाज ने दावा किया,

"मेरा मानना ​​है कि कोई भी भारतीय टीम जो मैदान पर उतरती है, वह किसी भी विरोधी टीम को हराने में काबिल है. अगर युवा खिलाड़ी यहां अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ेगा. इससे हमें यह भी कॉन्फिडेंस मिलेगा कि अगर किसी वजह से वर्ल्ड कप के लिए हमारे पास वह टीम नहीं भी है जो हम चाहते हैं, तो भी हमारे पास एक ऐसी टीम है जो अलग-अलग कंडीशन में दूसरी टीमों को हरा सकती है. इस लिहाज से, यहां सीरीज जीतना हमारे लिए एक बड़ा कॉन्फिडेंस बूस्टर होगा."

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड ODI सीरीज में किया अच्छा प्रदर्शन, तो खेल जायेंगे वर्ल्ड कप 2027

न्यूजीलैंड परिस्थितियों में खेलने को लेकर कही ये बात

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड कीपरिस्थितियों में खेलने को लेकर कहा कि इससे भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को टूर्नामेंट से पहले जाने-पहचाने हालात में ढलने में मदद मिलेगी. भारतीय कप्तान ने बताया,

"वर्ल्ड कप ज़रूर हमारे दिमाग में रहेगा. ये हालात साउथ अफ्रीका के हालात से ज़्यादा मिलते-जुलते होंगे, उन कुछ दूसरे देशों के मुकाबले जहाँ हम खेलेंगे. इसे ध्यान में रखते हुए, यह अनुभव हमारे बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए कीमती होगा. साल के इस समय मौसम के हालात भी साउथ अफ्रीका जैसे ही होने की संभावना है, न कि दिसंबर या जनवरी में होने वाले ज़्यादा गर्म हालात. इसलिए, मुझे लगता है कि यह टूर हमें कीमती अनुभव देगा जो निश्चित रूप से आगे बढ़ने में हमारी मदद करेगा."

"उन्हें अनुभव मिलेगा"

बात को आगे बढ़ाते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि ज़्यादा अलग-अलग जगहों पर खेलने से खिलाड़ियो को अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि हम जितनी ज़्यादा अलग-अलग जगहों पर खेलेंगे, हमें उतना ही ज़्यादा अनुभव मिलेगा. मैंने जो देखा है, उससे पिचों में अच्छा बाउंस मिला है, जिससे बैट्समैन और बॉलर दोनों को मुश्किलें आ रही हैं. यह दोनों टीमों के लिए एक अच्छा टेस्ट होगा. हमारे पास एक युवा बॉलिंग अटैक है, लेकिन हमारे पास इन हालात में सफल होने के लिए ज़रूरी सभी खूबियां हैं. उम्मीद है, हम अनुभव से सीखकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

सुबह कितने बजे से शुरू होंगे IND vs NZ ODI सीरीज के मैच, जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

Tagged:

shubman gill IND vs NZ team india
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com