सुबह कितने बजे से शुरू होंगे IND vs NZ ODI सीरीज के मैच, जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
Table of Contents
IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच धमाकेदार एक्शन टी20 सीरीज में देखने को मिलेगा। इसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी और 3-2 से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले तीन मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। अब इस सीरीज के बाद, दोनों के बीच 5 वनडे मुकाबलों का आयोजन होना है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे। अब वनडे मुकाबलों की टाइमिंग क्या होगी, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
IND vs NZ ODI सीरीज के मैचों के लिए भारत में फैंस को सुबह उठना होगा जल्दी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के हर एक मुकाबले की टाइमिंग सेम है लेकिन इसके लिए फैंस को जल्दी उठना होगा। इसकी बड़ी वजह है कि सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे। पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
इसके बाद, दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होगा। तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जबकि चौथा मैच 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होगा। इस सीरीज का अंतिम मैच भी इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड को हराकर साल की शुरुआत में सीरीज हार का बदला लेना चाहेगा भारत
इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने व्हाइट बॉल मैचों के लिए भारत का दौरा किया था। तब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। इसमें कीवियों का पलड़ा भारी रहा था और 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। इसी वजह से अब न्यूजीलैंड के घर पर होने जा रही IND vs NZ वनडे सीरीज में टीम इंडिया अच्छा करते हुए बदला लेने का प्रयास करेगी।
IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: पहले तीन वनडे: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (पहले वनडे से बाहर), जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स में ट्रेड होंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई इंडियंस में जाएंगे ये 2 खिलाड़ी