IPL 2027 में हिस्सा लेंगे या नहीं? अब खुद मोहम्मद आमिर ने राज से उठाया पर्दा
Table of Contents
IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले काफी हलचल हो रही है। कभी को ट्रेड डील को लेकर अपडेट आता तो कभी रिटेन-रिलीज को लेकर। लेकिन पिछले 24 घंटे से मोहम्मद आमिर के ऑक्शन में शामिल होने की संभावना को लेकर खलबली मची हुई है। वैसे तो BCCI ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर रखा है लेकिन आमिर की नागरिकता अब ब्रिटेन की है।
इसी वजह से पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज चाहे तो ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर सकता है। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भी आमिर ने यूके के नागरिक के तौर पर पंजीकरण कराया है। इसी वजह से उनके IPL 2027 के ऑक्शन में भी शामिल होने की चर्चा तेज है। अब इसको लेकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने खुद ही प्रतिक्रिया दी है।
IPL 2027 के ऑक्शन में शामिल होने को लेकर आमिर ने किया रुख साफ

मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए साफ़ बता दिया कि उन्हें आईपीएल में दिलचस्पी नहीं है और जो भी रिपोर्ट्स आ रही हैं, वे सच नहीं हैं। आमिर ने लिखा,
"सभी को नमस्कार, मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल को लेकर आ रही खबर सही नहीं है।"
For those people who can’t see Amir’s post due to geo issues, he has categorically denied the IPL news is true https://t.co/5Kn3rXEWip pic.twitter.com/aIeUSgaasW
— Erika Morris (@ErikaMorris79) November 2, 2026
मोहम्मद आमिर को कैसे मिली ब्रिटिश नागरिकता?
बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर ने इस साल अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल की। इससे पहले, टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में विदेशी खिलाड़ियों की श्रेणी में नहीं चुने जाने के बावजूद, वह 'द हंड्रेड' में एक स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे। अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में ब्रिटिश प्लेयर के रूप में रजिस्टर किया है लेकिन IPL 2027 के ऑक्शन में शामिल होने की खबरों को आमिर ने गलत बता दिया है।
BCCI ने IPL 2027 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन बढ़ाई
आईपीएल के अगले सीजन का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। इससे पहले सभी 10 टीमों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट फाइनल करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर बताई गई थी लेकिन अब इसमें दो दिनों का इजाफा किया गया है।
अब 17 नवंबर तक टीमों के पास खिलाड़ियों को रिलीज-रिटेन करने का समय रहेगा। यह फैसला भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मैच से टकराव को टालने की वजह से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अभिषेक-सूर्यवंशी समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका