ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में फेल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने का मंडराया खतरा

Published - 03 Nov 2026, 10:52 AM | Updated - 03 Nov 2026, 11:22 AM

Rishabh Pant 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मैदान पर वापसी करने में अभी कुछ और समय लग सकता है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट को पास करने में नाकाम रहे हैं. लिहाजा, लिंकन में इंडिया ए के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर रहने की संभावना अब बढ़ गई है.

Rishabh Pant हुए फिटनेस टेस्ट में फेल

Rishabh Pant 7

सात से 10 नवंबर तक लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उनकी मौजूदगी फिटनेस क्लियरेन्स पर निर्भर करती थी. लेकिन क्रिकबज़ के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे हैं. ऐसे में अब उन्हें तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.

ODI मैचों से बाहर हुआ टीम का स्टार ओपनर, अब नहीं खेलेगा IND vs NZ सीरीज

ईरानी कप में हुए थे चोटिल

पिछले महीने श्रीनगर में खेले गए ईरानी कप मैच के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) आ गया था, जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट मैदान से दूरी बनानी पड़ी. वह इस समय बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय ए टीम में शामिल होने से पहले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट दिया था, जिसको वह पास नहीं कर सके. इसके बाद अब उन्हें 9 नवंबर को एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा.

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से होना पड़ सकता है बाहर

गौरतलब है कि अगर ऋषभ पंत 9 नवंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट को पास करने में नकमयब रहते हैं तो उन्हें न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक खेला जाएगा. जबकि 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक दोनों टीमें दूसरे टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ंगी.

6,6,6,6,6..... फॉर्म में लौटे यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड A के खिलाफ ठोका इतने रनों का तूफानी शतक

Tagged:

IND vs NZ team india rishabh pant
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com