गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ियों को दी सख्त चेतावनी, टीम में जगह बनाए रखने के लिए करना होगा ये काम

Published - 02 Nov 2026, 05:00 PM

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir's strict warning: न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया की पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हो गई। 1 नवंबर को पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मारी लेकिन पहले तीन मैचों में मिली जीत के कारण सीरीज 3-2 से भारत ने अपने नाम की।

इस सीरीज के खत्म होने पर हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। गंभीर ने साफ़ कर दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज तक खिलाड़ियों को क्या करना होगा।

Gautam Gambhir ने खिलाड़ियों को दी खास चेतावनी

Gautam Gambhir 1

भारत की टी20 टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले एक महीने से ज्यादा का समय मिलेगा। इस दौरान टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ भी 3 वनडे होंगे। हालांकि, सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम काफी अलग है और कई खिलाड़ी सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते हैं।

इसी वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टी20 के खिलाड़ियों को श्रीलंका सीरीज से पहले खाली समय में खुद को फिट रखने का निर्देश दिया है, ताकि शेप में रहें, साथ ही तैयारियों पर भी फोकस करने को कहा है।

खिलाड़ियों से फिटनेस बरकरार रखने और तैयारी जारी रखने की बात कही

पांचवें T20I के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा,

"हम जानते हैं कि हम पर्याप्त T20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं, और अब हमारे पास एक महीने का ब्रेक है। इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम फिट रहें और श्रीलंका सीरीज के लिए अच्छी तैयारी करें। हम किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले सकते। हमें एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ना होगा, एक टीम की तरह सोचना होगा और एक टीम की तरह खेलना होगा।"

ODI और टेस्ट टीम को टी20 सीरीज जीत से प्रेरित होने की दी सलाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। गौतम गंभीर ने कहा कि भारत ने बाकी दौरे के लिए एक माहौल तैयार कर दिया है, और उन्होंने वनडे तथा टेस्ट टीमों से आग्रह किया कि वे T20I टीम के प्रदर्शन को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा,

"आप लोग सिर उठाकर वापस जा सकते हैं। हम आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। मुझे लगता है कि आप लोगों ने बाकी के दौरे के लिए एक बढ़िया माहौल तैयार कर दिया है। सीरीज शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल सेट करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। अब यह वनडे और टेस्ट टीमों पर निर्भर है कि वे वहीं से आगे बढ़ें, जहाँ से आपने छोड़ा है।"

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com