गुरनूर बरार की शर्मनाक करतूत आई सामने, शर्टलेस तस्वीरों के साथ प्राइवेट चैट भी हुई वायरल, जानिए पूरा मामला
Table of Contents
पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) के लिए इस साल के शुरुआती छह महीने कुछ खास नहीं रहे लेकिन इसके बाद से उनकी किस्मत पलट गई और वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में कामयाब रहे। पूरे आईपीएल में बेंच पर रहने वाले गुरनूर को अफगानिस्तान वनडे सीरीज से मौका मिला और अब दाएं हाथ का यह पेसर न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भी नजर आएगा।
हालांकि, इस सीरीज के आगाज से पहले गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी एक शर्टलेस तस्वीर के साथ-साथ लड़कियों के साथ प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
Gurnoor Brar की बिना कपड़ों वाली तस्वीर आई सामने

सोशल मीडिया के दौर में क्रिकेटर्स की लाइफ भी चर्चा में रहती है। हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ बड़े नाम कई बार विवादों का हिस्सा रह चुके हैं और युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार को लेकर भी कंट्रोवर्सी चर्चा में है। न्यूजीलैंड में मौजूद गुरनूर की एक तस्वीर काफी चर्चा में है, जिसमें वह शर्टलेस हैं और नीचे भी कुछ नहीं पहना हुआ है। उन्होंने बस एक तौलिये की मदद से अपने शरीर का कुछ हिस्सा ढक रखा है।
चैट के स्क्रीनशॉट भी हुए वायरल
वहीं, चैट के जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, उसमें गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अलग-अलग लड़कियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। ये स्क्रीनशॉट स्नैपचैट पर हुई बातचीत के हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर हमारी तरफ से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह सारी चीजें सच हैं या फिर फेक, लेकिन इन सब के कारण गुणरूर बरार सोशल मीडिया पर जरूर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
🚨 GURNOOR BRAR’S PRIVATE CHATS LEAKED..!!! 🤯
— Sourabh (@xzx_slipknot) November 1, 2026
Leaked screenshots allegedly show Gurnoor Brar asking girls for nude pictures while sharing his own explicit photos.
Should BCCI step in and investigate this matter? 👀 pic.twitter.com/kinf6qtON9
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में गुरनूर आएंगे नजर
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के करीबी दोस्त माने जाने वाले गुरनूर बरार की तरफ से अभी तक अपनी वायरल तस्वीर और चैट्स को लेकर कोई भी सफाई नहीं पेश की गई है और वह वनडे स्क्वाड में शामिल अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑकलैंड में मौजूद हैं, जहां 4 नवंबर को पहला वनडे खेले जाएगा।
ऐसा रहा है अब तक वनडे करियर
अभी तक गुरनूर बरार ने भारत के लिए 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 14 विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.17 है। वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में गुरनूर काफी महंगे रहे थे, ऐसे में उनकी कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के साथ कप्तान अय्यर ने की नाइंसाफी, नहीं दिया एक भी मैच की प्लेइंग-XI में मौका