वनडे सीरीज के लिए हुआ नई टीम का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
Table of Contents
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने पहले मैच में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद शेष दो मैच गंवा दिए। अब ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर इंग्लैंड की मेजबानी करनी है, जिसके खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर से 18 नवंबर तक वनडे सीरीज (ODI Series) और 21 से 27 नवंबर तक टी20 सीरीज होगी। इसके लिए कंगारुओं ने स्क्वाड घोषित कर दिए हैं। हाल ही में टेस्ट सीरीज में नजर आने वाले कई प्रमुख खिलाड़ियों को वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, जिसकी वजह से नए चेहरों की एंट्री हुई है।
अनुभवी पेस तिकड़ी को मिला आराम, एलिस इंजरी के कारण बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड से कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की पेस तिकड़ी को आराम दिया है। ये तीनों ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में नजर आए थे और आगे भी टेस्ट फॉर्मेट में इनकी जरूरत रहेगी। इसी वजह से इनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए नहीं चुना गया है। कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल मार्श को सौंपी गई है।
इन तीनों के अलावा तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों (ODI Series) में नहीं नजर आएंगे। एलिस के न चुने जाने की वजह रेस्ट नहीं, बल्कि उनका साइड स्ट्रेन की इंजरी से उबरने में नाकाम रहना है। इसी वजह से उनका चयन सिर्फ सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 सीरीज के लिए ही हुआ है।
इन नए चेहरों को ऑस्ट्रेलिया ने ODI Series के लिए मौका दिया
ICC पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के पूर्व स्टार खिलाड़ी महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को 14 खिलाड़ियों वाली वनडे टीम (ODI Series) में शामिल किया गया है। इनके साथ युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और लियाम स्कॉट भी टीम का हिस्सा हैं।
बियर्डमैन की वापसी के पीछे भारत दौरे पर इंडिया ए के खिलाफ उनका प्रभावशाली प्रदर्शन है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू किया हुआ है, लेकिन अब ODI पदार्पण भी कर सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम जंपा।
ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिच ओवेन, लचलान शॉ, एडम जंपा।
यह भी पढ़ें: ये 3 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया के पांचवें टी20 हार के विलेन, इन्हीं की वजह से कटी नाक