न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 में 7 विकेट से मारी बाजी, टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन 1 नवंबर से हो गया। आज खेले गए पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया (Team India) को 7 विकेट से हराया। इस तरह सीरीज के अंतिम दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले तीन मैचों में मिली जीत के कारण सीरीज में टीम इंडिया 3-2 से विजयी रही।
हैमिल्टन में हुए मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम(Team India) ने 20 ओवर में 191/8 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कीवियों ने 18 ओवर में 195/3 का स्कोर बनाया।
Team India के ओपनर हुए फेल, ईशान और अय्यर ने जड़े अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए, जिन्होंने महज 1 रन बनाया। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन भी जूझते नजर आए और 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर चलते बने। इन दोनों के आउट होने के बाद, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई।
ईशान ने सीरीज में अपना पहला अर्धशतक बनाते हुए 31 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अय्यर ने भी 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
मिडिल ऑर्डर रहा नाकाम, 200 के स्कोर से चूका भारत
टीम इंडिया (Team India) ने 10 ओवर में ही 111 रन बना लिए थे लेकिन जब ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का विकेट गिरा तो फिर रनों की रफ़्तार धीमी पड़ गई। उपकप्तान तिलक वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नमन धीर ने 33 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रन बनाए। हालांकि, ये दोनों ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। आखिरी के 10 ओवर में महज 80 रन आए। न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
साइफर्ट और फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर फिन एलन 2 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। दूसरे ओपनर टिम साइफर्ट ने डैरिल मिचेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और स्कोर को 82 तक ले गए।
मिचेल ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए। साइफर्ट ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 93 रन जड़े, लेकिन शतक से चूक गए। ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए और अपनी टीम को दो ओवर शेष रहते जीत दिला दी। टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बेंच गर्म करते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका