IPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड हो जाएंगे वर्ल्ड क्रिकेट के 3 बड़े नाम, नहीं मिलेगा इन्हें खरीददार

Published - 01 Nov 2026, 11:54 AM | Updated - 01 Nov 2026, 12:25 PM

IPL 2027 Auction 6

IPL 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का होना है, जिसकी संभावित तारीख 16 दिसंबर बताई जा रही है और इसका आयोजन गोवा में होगा। इस बार भी काफी सारे बड़े नाम इसका हिस्सा हो सकते हैं, जिनमें से कुछ की ही किस्मत चमकेगी। नए भारतीय खिलाड़ी डायरेक्ट ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं लेकिन विदेशी खिलाड़ियों में उन्हें ही एंट्री मिलेगी, जो अपनी टीमों द्वारा रिलीज किए जाएंगे या फिर पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

पिछले आईपीएल ऑक्शन के दौरान वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गजों को अनसोल्ड रहना पड़ा था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम आपको उन 3 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रह सकते हैं।

इन 3 स्टार खिलाड़ियों को IPL 2027 की नीलामी में शायद कोई भी न खरीदे

1. माइकल ब्रेसवेल

IPL 2027 Auction 7

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल काफी उपयोगी माने जाते हैं। ब्रेसवेल ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अटैकिंग बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला था। इसके बाद से लीग में नजर नहीं आए हैं। इसी कीवी खिलाड़ी को 2026 के सीजन से पहले हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा था और अब IPL 2027 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

इसकी बड़ी वजह इम्पैक्ट प्लेयर रूल है, जिसकी वजह से काफी सारे ऑलराउंडर्स को बेंच पर ही रहना पड़ता है और उनकी जगह स्पेशलिस्ट बॉलर या बैटर खिला लिए जाते हैं। यही वजह है कि ब्रेसवेल को खरीदने में शायद टीमें ज्यादा दिलचस्पी न दिखाएं।

2. जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बेयरस्टो इंटरनेशनल क्रिकेट में सालों तक छाए रहे और उन्होंने आईपीएल में भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए खास पहचान बनाई। हालांकि, जब से इस टीम ने उन्हें रिलीज किया है, तब से ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

पिछली नीलामी में इस इंग्लिश खिलाड़ी को 1 करोड़ का बेस प्राइस होने के बावजूद किसी ने भाव नहीं दिया था। IPL 2027 के ऑक्शन में भी उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। ज्यादातर टीमों के पास अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और जिन्हें तलाश है, उनके पास ओपनिंग में जगह नहीं है। बेयरस्टो का टॉप ऑर्डर में ही बेहतर इस्तेमाल हो सकता है और स्लॉट न होने पर कोई भी टीम उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ना चाहेगी।

3. डैरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल को इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट का अच्छा खिलाड़ी माना जाता है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस बात को सही भी साबित किया है। हालांकि, मिचेल को आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला था।

इसके बाद, 2025 के मेगा ऑक्शन और 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। IPL 2027 में भी मिचेल के बिकने की संभावना कम लग रही है। इसकी बड़ी वजह टीमों का अटैकिंग अप्रोच है, जिसमें यह कीवी खिलाड़ी फिट नहीं बैठता है।

यह भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, शशांक का तूफानी पचासा; क्रुणाल का गेंदबाजी में कहर

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com