कंगारुओं की हार से बदल गई WTC की तस्वीर, अब इस रास्ते फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

Published - 01 Nov 2026, 09:22 AM | Updated - 01 Nov 2026, 10:20 AM

WTC Points Table 1

WTC Points Table: कैपटाउन के न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से मिली हार का स्वाद चखना पड़ा है. इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है. जहां इस शिकस्त से कंगारू टीम के फाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है, तो वहीं, अफ्रीकी टीम को अंक तालिका (WTC Points Table) में भारी फायदा हुआ है. इस बीच टीम इंडिया के लिए फाइनल में जगह पक्की करने का रास्ता आसान हो गया है.

कंगारुओं की हार से बदल गई WTC Points Table की तस्वीर

WTC Points Table

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हार झेलनी पड़ी है. इसके साथ ही प्रोटियाज़ टीम ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. इस जीत के बाद अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) में तगड़ा फायदा हुआ है. टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम दूसरे नंबर स्थान पर चली गई है. जबकि सीरीज में मिली दो शिकस्त की वजह से ऑस्ट्रेलिया को तीसरे पायदान पर जाना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम टॉप-1 पर मौजूद है.

दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर लगा झटका

दक्षिण अफ्रीका सीरीज में मिली हार से ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों पर झटका लगा है. इस समय उसके खाते में 69.23 की पीसीटी के साथ 108 अंक दर्ज हो गए हैं. जबकि साउथ अफ्रीका टीम ने 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है. उसके पास फिलहाल 71.43 अंक प्रतिशत है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम 72.22 पीसीटी की बदौलत नंबर वन स्थान पर काबिज है.

WTC फाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ये काम

टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27 (WTC Points Table 2025-27) में 51.52 पीसीटी के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है. पॉइंट्स परसेंटेज ज्यादा होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय उससे आगे है. हालांकि, अगर भारत को फाइनल का टिकट हासिल करना है, तो उसको पहले या दूसरे स्थान पर आना पड़ेगा. भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी के सिर्फ 7 मैच खेलने हैं. ऐसे में उसके लिए करो या मरो जैसी स्थिति बन गई है.

क्योंकि अगर भारतीय टेस्ट टीम को फाइनल में जगह बनानी है, तो उसको सातों मैच जीतने होंगे. इस दौरान उसका 2 टेस्ट में न्यूजीलैंड से और 5 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा. अगर टीम इंडिया इन सीरीज में जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है, तो उसके फाइनल खेलने का सपना चकनाचूर हो सकता है.

ऐसी नजर आ रही है WTC Points Table

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

नो रिजल्ट

अंक

पीसीटी (%)

1

न्यूजीलैंड

6

4

0

1

0

52

72.22

2

दक्षिण अफ्रीका

7

5

2

0

0

60

71.43

3

ऑस्ट्रेलिया

13

9

4

0

0

108

69.23

4

भारत

11

5

4

2

0

68

51.52

5

बांग्लादेश

7

3

3

1

0

40

47.62

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

0

74

38.54

7

श्रीलंका

6

1

2

3

0

24

33.33

8

वेस्टइंडीज

13

3

8

2

0

42

26.92

9

पाकिस्तान

9

2

7

0

0

5

4.63

श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानिए कितने मैचों का बनेंगे हिस्सा?


Tagged:

team india WTC Points Table AUS vs SA
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com