टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर

Published - 01 Nov 2026, 10:26 AM | Updated - 01 Nov 2026, 11:00 AM

Rishabh Pant 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस उनकी मैदान पर वापसी की उम्मीद कर रहे थे, तो वहीं अब उनके फिटनेस को लेकर आए एक अपडेट ने सभी को हैरान कर दिया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आगामी मैच के लिए टीम से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारत की टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

Rishabh Pant हुए टीम से बाहर

Rishabh Pant 7

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम तीन मुकाबलों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेल रही है. 7 नवंबर से लिनकॉलन में तीसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले भारतीय अनुभवी विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, एहतियात के तौर पर उन्हें न्यूजीलैंड-ए के विरुद्ध तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. इंजरी से उबरने के बाद वह दोबारा स्किल ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं. फिलहाल, ऋषभ पंत को न तो किसी तरह का दर्द महसूस हो रहा है और न ही चोट से जुड़े कोई क्लीनिकल लक्षण सामने आए हैं.

भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, शशांक का तूफानी पचासा; क्रुणाल का गेंदबाजी में कहर

ईरानी कप में हुए थे इंजर्ड

हाल ही में जम्मू में खेले गए ईरानी कप के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही वह फिटनेस हासिल करने में जुटे हुए थे. हालांकि, अच्छी बात यह है कि उन्होंने रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. BCCI का मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ उनकी फिटनेस पर कड़ी नज़र रख रहा है. सेंटर आफ एक्सीलेंस के सूत्रों के अनुसार, ऋषभ पंत को स्किल ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के बाद फिटनेस और मैच खेलने की तैयारी का आकलन करने के लिए तीन से चार अभ्यास सत्र पूरे करने होंगे.

टेस्ट सीरीज में आ सकते हैं खेलते नजर

गौरतलब है कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का भी टीम में चयन हुआ है. लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लियरेन्स पर निर्भर करती है. यदि वह बीसीसीआई द्वारा तय किए गए फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. राहत की बात यह है कि उन्हें फिलहाल किसी तरह के दर्द की शिकायत नहीं है.

दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक टीम में मिली जगह

Tagged:

team india rishabh pant IND A VS NZ A
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com