IPL 2027 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर बरस सकते हैं सबसे ज्यादा पैसा, इन्हीं पर है सभी टीमों की नजर
Published - 01 Nov 2026, 10:59 AM | Updated - 01 Nov 2026, 11:40 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है. दिसंबर में गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर 2026 तक अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है.
वहीं, क्रिकेट फैंस के बीच उन खिलाड़ियों को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है, जिन पर आईपीएल 2027 (IPL 2027) नीलामी में पैसों की बारिश हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो आगामी ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं.....
IPL 2027 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर बरस सकते हैं सबसे ज्यादा पैसा
बेन स्टोक्स

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का ध्यान दुनियाभर में खेली जा रही टी20 लीगों पर केंद्रित है. कुछ महीनें पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर देने के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने की इच्छा जाहिर की थी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले बेन स्टॉक्स के पास टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की काबिलियत है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वह आईपीएल 2027 ऑक्शन में उतरते हैं, तो उन पर करोड़ों की बारिश हो सकती है.
10 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा साउथ अफ्रीका, जानें भारत समेत अन्य टीमों की रैंकिंग
शाई हॉप
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई हॉप पर भी आईपीएल 2027 ऑक्शन में पैसों की बौछार हो सकती है. भले ही आईपीएल 2026 ऑक्शन में उन्हें अनसोल्ड वापिस जाना पड़ा था, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा था. टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में ही वह अपने बल्ले से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) नीलामी में शाई हॉप को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है.
मथीशा पथिराना
श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी आईपीएल 2027 (IPL 2027) ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर और अलग-अलग गति से गेंद डालने की उनकी क्षमता किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके अलावा उनका एक्शन भी बल्लबेजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. यही वजह है कि नीलामी में टीमें उन्हें खरीदने के लिए करोड़ों खर्च करने को तैयार होंगी.
कंगारुओं की हार से बदल गई WTC की तस्वीर, अब इस रास्ते फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर