NAM vs IRE Today Match Prediction, 5th ODI – नामीबिया या आयरलैंड, कौन जीतेगा आखिरी मुकाबला? जानें मैच प्रेडिक्शन
Published - 01 Nov 2026, 09:54 AM | Updated - 01 Nov 2026, 10:07 AM
Table of Contents
NAM vs IRE Today Match Prediction: नामीबिया और आयरलैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला रोमांचक मुकाम पर पहुंच गई है। आज दोनों के बीच श्रृंखला का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयरलैंड टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद पिछले मैच में वापसी करते हुए नामीबिया टीम को 130 रन से हराया है।
इस मैच में आयरलैंड के 298 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया टीम जय मूंदरा की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते 168 रन पर सिमट गई। जय मूंदरा ने इस मैच में 6 विकेट लिए, जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला जीतने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NAM vs IRE Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
NAM vs IRE Live Score, 5th ODI
NAM vs IRE मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।
NAM vs IRE Live Score
मैच डिटेल्स (NAM vs IRE Match Details)
| मैच | नामीबिया बनाम आयरलैंड |
| स्टेडियम | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| मैच की तारीख | 1 नवंबर 2026 (01:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NAM vs IRE Head-to-Head)
-
मैच: 4
-
नामीबिया ने जीते: 2
-
आयरलैंड ने जीते: 2
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (NAM vs IRE Recent Form)
नामीबिया: L, W, W, L, W
आयरलैंड: W, L, L, W, L
पिच रिपोर्ट (NAM vs IRE Pitch Report- नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक)
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलती है। यहां अभी तक 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें पिच संतुलित नज़र आई है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।
यहां खेले गए पिछले (9) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 44% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 56% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 238 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 212 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (74%) |
NAM vs IRE Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर नामीबिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–43
-
अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
-
मैच परिणाम: आयरलैंड टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर आयरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 320–350
-
मैच परिणाम: आयरलैंड टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (NAM vs IRE Playing XI Today)
नामीबिया प्लेइंग-XI:
मालन क्रूगर, लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लोफ़्टी-ईटन, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जे जे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल
आयरलैंड प्लेइंग-XI:
एंड्रयू बालबर्नी, टिम टेक्टर, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (कप्तान) (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, जॉर्डन नील, जय मूंदरा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (NAM vs IRE Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
गेरहार्ड इरास्मस NAM टीम के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 233 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं।
-
कर्टिस कैम्फर ने आयरलैंड टीम की ओर से पिछले मैच में 60 रनों की पारी खेली है। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
जैक ब्रासेल नामीबिया टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
जय मूंदरा ने आयरलैंड की ओर से पिछले मैच में 6 विकेट लिए हैं। ये कुल 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
NAM vs IRE Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
आयरलैंड टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद पिछले मैच में 130 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। आयरलैंड टीम के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और जान फ्रिलिंक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इस पांचवें वनडे में आयरलैंड टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।
नामीबिया के जीतने की संभावना: 45%
आयरलैंड के जीतने की संभावना: 55%
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक टीम में मिली जगह
NAM vs IRE ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
नामीबिया टीम स्क्वाड:
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (c), ज़ेन ग्रीन (wk), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, मालन क्रूगर, जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, माइकल वैन लिंगेन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, वाल्डो स्मिथ, जूनियर तान्यांदा
आयरलैंड टीम स्क्वाड:
एंड्रयू बालबर्नी, टिम टेक्टर, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (c&wk), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, गेविन होए, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, मार्क अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्डन नील, बायरन मैकडोनो
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
ireland cricket team Namibia Cricket team NAM vs IRE Today Match Prediction NAM vs IRE Ireland tour of Namibia 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।