10 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा साउथ अफ्रीका, जानें भारत समेत अन्य टीमों की रैंकिंग

Published - 01 Nov 2026, 10:09 AM | Updated - 01 Nov 2026, 10:59 AM

Test Rankings

Test Rankings Update: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को केपटाउन टेस्ट में 176 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला टेस्ट जीतने वाली कंगारू टीम आखिरी के दो मैचों में बैकफुट पर नजर आई। वहीं, प्रोटियाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित किया कि आखिर क्यों वह WTC का खिताब जीतने में कामयाब रहे थे।

तीसरे मैच में मिली जीत से दक्षिण अफ्रीका ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में हराया, बल्कि टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में नंबर-1 का स्थान भी छीन लिया। अब टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाए। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 387 रन बनाए लेकिन 100 रन की बढ़त के कारण ऑस्ट्रेलिया को 288 का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम 111 पर ढेर हो गई।

10 साल बाद Test Rankings में दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया पहला स्थान

Test Rankings 1

टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले साल भारत में दो मैचों की सीरीज में प्रोटियाज ने बाजी मारी थी। इसके बाद, 2025 में WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब घर पर तीन मैचों की सीरीज में कंगारुओं को मात दी। निरंतर अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अब टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंच गया है।

केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के 119 से 124 रेटिंग पॉइंट्स हो गए, जिसकी मदद से एक स्थान के फायदे से नंबर-1 टीम बन गई। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार, जनवरी 2016 में यह स्थान हासिल किया था। इस तरह 10 साल बाद उन्हें टॉप पर जाने का मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, टॉप-5 में भारत भी शामिल

केपटाउन टेस्ट से पहले 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग (Test Rankings) में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर था लेकिन हारते ही दूसरे स्थान पर खिसक गया और उसके रेटिंग पॉइंट्स 122 हो गए हैं। नंबर-3 पर न्यूजीलैंड है, जिसके 106 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टीम इंडिया 105 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड के 102 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

ICC टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-10 टीमों का ऐसा है हाल

स्थान

टीम

मैच

अंक

रेटिंग

1

दक्षिण अफ्रीका

23

2860

124

2

ऑस्ट्रेलिया

31

3787

122

3

न्यूजीलैंड

22

2336

106

4

भारत

29

3042

105

5

इंग्लैंड

36

3658

102

6

बांग्लादेश

25

1916

77

7

श्रीलंका

19

1434

75

8

वेस्टइंडीज

27

2008

74

9

पाकिस्तान

23

1623

71

10

जिम्बाब्वे

13

217

17

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक टीम में मिली जगह

Tagged:

team india south africa cricket team australia cricket team ICC Test Rankings
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com