दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक टीम में मिली जगह
Table of Contents
बांग्लादेश (Bangladesh) घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रहा है और दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। अब दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाना है। WTC Final की रेस से वेस्टइंडीज बाहर है लेकिन बांग्लादेश अभी भी रेस में है।
ऐसे में आगामी मैच काफी अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले के लिए बांग्लादेश (Bangladesh) ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और एक बदलाव देखने को मिला है। परिणामस्वरूप, बांग्लादेश के स्क्वाड में एक 25 वर्षीय खिलाड़ी को अचानक एंट्री मिल गई है।
इस युवा प्लेयर को Bangladesh ने सिलहट टेस्ट के लिए किया शामिल

बांग्लादेश (Bangladesh) ने दूसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में युवा खिलाड़ी अमीत हसन को शामिल किया है, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 1 टेस्ट का अनुभव है। अमीत को मोमिनुल हक़ की जगह सेलेक्ट किया गया है। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने इसी साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, इसमें उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा और दोनों पारियों के स्कोर को मिलाकर महज 29 रन ही बना पाए।
अमीत का हालिया फॉर्म अच्छा है और उन्होंने फर्स्ट क्लास में खुलना के खिलाफ शानदार डबल सेंचुरी जड़ते हुए नाबाद 201 रन बनाए। इसी वजह से उन्हें बांग्लादेश ने मौका दिया है।
मोमिनुल कन्कशन रूल के कारण बाहर, इंजर्ड मुशफिकुर हुए फिट
बांग्लादेश (Bangladesh) को अपने टेस्ट स्क्वाड से मोमिनुल हक़ को मजबूरन बाहर करना पड़ा है, क्योंकि मीरपुर टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान, शॉर्ट लेग पर जोशुआ बिशप का कैच लेने की कोशिश करते समय मोमिनुल हेलमेट पहने हुए ही मुंह के बल गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह जाकिर अली ने 'कन्कशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर बल्लेबाजी की।
ICC के कन्कशन दिशानिर्देशों के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को कन्कशन (सिर की चोट) होता है, तो उसे मैदान पर वापस लौटने से पहले कम से कम सात कैलेंडर दिनों तक खेल से दूर रहना अनिवार्य है। इसी वजह से मोमिनुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए।
हालांकि, अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम अपनी उंगली की चोट से फिट हो गए हैं। वह पहले टेस्ट में चोट की वजह से नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे मैच में हिस्सा ले सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, मुशफिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन, अमीत हसन।
यह भी पढ़ें: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज