पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज के फाइनल में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर की भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Published - 01 Nov 2026, 08:31 AM | Updated - 01 Nov 2026, 08:56 AM

Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) ने घरेलू सरजमीं पर खेली गई वनडे ट्राई-सीरीज अपने नाम की। शनिवार, 31 अक्टूबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस त्रिकोणीय सीरीज में इन दोनों टीमों के अलावा इंग्लैंड भी शामिल था, लेकिन वह महज एक मैच जीत पाया। इसी वजह से उसे लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा।

लीग स्टेज में पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, श्रीलंका ने चार मैचों में दो जीत दर्ज करते हुए 4 अंकों के साथ खिताबी मैच के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में पाकिस्तान ने जबरदस्त रन चेज करते हुए श्रीलंका की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मेंडिस का शतक, रत्नायके की भी शानदार पारी

Pakistan 1

गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका की तरफ से दो बल्लेबाजों ने ही दम दिखाया, जिनकी बदौलत टीम ने 50 ओवर में 325/8 का स्कोर बनाया। ओपनिंग करने आए कामिन्दु मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपने ODI करियर का पहला शतक बनाते हुए 128 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली।

वहीं, अभी तक सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले पवन रत्नायके ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 65 गेंदों में 77 रन बनाए। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए।

फखर और मिन्हास बने Pakistan की जीत के हीरो

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) की शुरुआत खराब रही और चार ओवर के अंदर ही 2 विकेट गिर गए। माज सदाकत 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बाबर आजम तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, ओपनर फखर जमान ने नंबर 4 पर आए साद बेग के साथ 149 रनों की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान की वापसी करा दी। साद ने 74 रन बनाए। वहीं, फखर के बल्ले से 127 रनों की शतकीय पारी आई।

इन दोनों के आउट होने के बाद, पाकिस्तान (Pakistan) मुश्किल में नजर आ रहा था और जरूरी रन रेट भी बढ़ता जा रहा था। ऐसे में युवा अराफात मिन्हास ने ने काउंटर अटैक किया और 31 गेंदों में 61 रन बनाकर अपनी टीम को 48.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

भारत के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की पाकिस्तान ने की बराबरी

श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया के एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो तीन या उससे अधिक टीमों वाले टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का है। भारतीय टीम ने 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 326 रन बनाकर इतिहास रचा था। अब पाकिस्तान ने वनडे ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ इतने ही रनों का लक्ष्य हासिल कर 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की हार से WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब ये 2 टीमें कर रही फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team Fakhar Zaman
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com