श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानिए कितने मैचों का बनेंगे हिस्सा?

Published - 01 Nov 2026, 08:47 AM | Updated - 01 Nov 2026, 09:16 AM

Rohit Sharma 8

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देने के बाद भारतीय अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है. अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए वह लगातार 50 ओवर के क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि श्रीलंका वनडे सीरीज के समापन के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बोर्ड को भी इस बात की जानकारी दे चुके हैं.

श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे Rohit Sharma

Rohit Sharma 5

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की घरेलू क्रिकेट में वापसी होने वाली है. उन्होंने दिसंबर में आयोजित होने वाले 50-ओवर डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का फैसला लिया है. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका फोकस अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में है. वह ICC वनडे विश्व कप 2027 के लिए खुद को फिट रखने के मकसद से लगातार इस प्रारूप में अभ्यास कर रहे हैं. वहीं, अब खबर है कि रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है.

पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज के फाइनल में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर की भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

MCA से किया संपर्क

द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वह कितने मैच खेलेंगे. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित शर्मा ने उनसे संपर्क करके कहा है कि वह आगामी सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि 14 दिसंबर से 8 जनवरी तक विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन किया जाएगा.

श्रीलंका-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज का होंगे हिस्सा

गौरतलब है कि 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारत और श्रीलंका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए रोहित शर्मा का टीम इंडिया में चयन हो सकता है. इसके बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे. इस सीरीज का आयोजन भारत में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक होगा. यानी रोहित शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मुकाबले मिस करने पड़ सकते हैं.

बांग्लादेश की हार से WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब ये 2 टीमें कर रही फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

team india Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com