भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, शशांक का तूफानी पचासा; क्रुणाल का गेंदबाजी में कहर
Table of Contents
हांगकांग सिक्सेस 2026 में लगातार तीन हार झेलने के बाद, भारत (India) को अपनी पहली जीत नसीब हुई। 11वें-12वें स्थान के लिए रविवार, 1 नवंबर को हुए मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया और अपना अभियान 11वें स्थान पर रहकर समाप्त किया।
मिशन रोड ग्राउंड पर हुए मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने छह ओवर में 116/5 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत (India) ने 117/1 का स्कोर बनाकर अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।
अबू हैदर रॉनी की तूफानी पारी, India के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के ओपनर्स ने तेज शुरुआत का प्रयास किया लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। ओपनर हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंदों पर 18 रन बनाए। वहीं, उनके जोड़ीदार सब्बीर रहमान ने 4 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया। हालांकि, नंबर-3 के बल्लेबाज मृत्युंजय चौधरी फ्लॉप रहे और खाता खोले बिना ही चलते बने।
यहां से कप्तान अबू हैदर रॉनी का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने महज 18 गेंदों में नाबाद रहकर 62 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। चौधरी मोहम्मद रिजवान ने भी 5 गेंदों में 12 रन बनाए। भारत (India) की तरफ से कप्तान क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
शशांक और राहुल का कमाल, भारत ने दर्ज की जबरदस्त जीत
बांग्लादेश के खिलाफ भारत (India) ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया और राहुल त्रिपाठी के साथ नितीश राणा के बजाय शशांक सिंह को भेजा।यह फैसला सही साबित हुआ और इन दोनों ने 69 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। वहीं, शशांक 15 गेंदों में 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
इसके बाद, नितीश राणा ने 4 गेंदों में 10 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों में 16 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र सफलता अहरार अमीन को मिली।
बांग्लादेश के खिलाफ जीत से पहले पाकिस्तान, यूएई और इंग्लैंड से मिली थी हार
हांगकांग सिक्सेस में भारत का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा, जैसा उम्मीद की जा रही थी। आईपीएल में खेलने वाले इन खिलाड़ियों ने निराश किया और इसका खामियाजा लगातार तीन हार से मिला। टूर्नामेंट में टीम इंडिया को सबसे पहले पाकिस्तान ने मात दी। इसके बाद, यूएई ने भी क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम को शिकस्त दी और फिर इंग्लैंड ने भी धूल चटाई। अब अंतिम मैच में बांग्लादेश को हराकर भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज के फाइनल में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर की भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
Tagged:
team india bangladesh cricket team Hong Kong Sixes 2026