भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया टीम? पैट कमिंस के बयान ने बढ़ाई हलचल

Published - 01 Nov 2026, 11:42 AM | Updated - 01 Nov 2026, 12:10 PM

Pat Cummins

पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है. 2-1 से सीरीज गंवा देने के बाद कंगारू टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में तगड़ा झटका लगा है.

टीम अंक तालिका मे न दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे पायदान पर आ गई है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए भारत के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम हो गई है. इस बीच कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपनी टीम में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Pat Cummins ने टीम में बदलाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Pat Cummins

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम की कई कमजोरियां सामने आई. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में कंगारू टीम संघर्ष करती दिखाई दी. इसके बाद अब कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टीम में बदलाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका मानना है कि अगर टीम को नंबर 1 पर वापस आना है, तो उसे थोड़ा बेहतर होने की जरूरत है. उन्होंने बताया,

मुझे लगता है कि सीरीज हारने के बाद हमेशा ऐसा होता है (जिसमें बदलावों के बारे में बात की जाती है), और यह शायद उचित है, हम लगातार दो गेम हार गए. उन सवालों को पूछना उचित है, हम उन्हें आंतरिक रूप से भी पूछेंगे. हम एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम नंबर 1 पर वापस आना चाहते हैं तो हमें थोड़ा बेहतर होने की जरूरत है...

तो शायद यह शैली में बदलाव है, हो सकता है कि यह कुछ मामलों में खिलाड़ियों में बदलाव हो. हमें कुछ हफ्ते दें और इस पर काम करें

3 बड़े कारण, क्यों रोहित शर्मा को फिर से नहीं बनाना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान

उचित क्रिकेट खेलने की जरूरत है: Pat Cummins

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) ने न्यूलैंड्स की पिच को लेकर बात करते हुए कहा कि,

मुझे लगता है कि उस सतह पर पहले बल्लेबाजी करने का मौका हमारे पक्ष में रहा. न्यूलैंड्स में पांचवें दिन पिच को इस तरह टर्न लेते हुए काफी समय हो गया है. कई चीजों की तरह आपको अपने रास्ते पर चलने के लिए थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है. हम स्पष्ट रूप से परिस्थितियों को समझते हैं. हम शायद पहले बल्लेबाजी करते लेकिन मैं कह रहा हूं कि आपको अभी भी उचित क्रिकेट खेलने की जरूरत है.

न्यूलैंड्स की पिच को लेकर कही ये बात

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पैट कमिंस ने कहा कि उन्हें पता था कि न्यूलैंड्स की पिच पर काफी रन बनेंगे. उन्होंने बताया,

आप हमेशा अलग-अलग चीजों पर विचार कर रहे हैं. इस पिच पर, मुझे लगता है कि हम जानते थे कि यह हाई स्कोरिंग होगी. हमने शायद सोचा था कि यह पहले दिन की तुलना में थोड़ा अधिक प्रदर्शन करेगा, लेकिन आप टॉस नहीं जीतते हैं और सोचते हैं कि आप प्रतिद्वंद्वी को 100 या 200 रन पर आउट कर देंगे.

जाहिर है, यह एक छोर से थोड़ा स्पिन हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि अधिकांश भाग के लिए, वास्तव में आश्वस्त होना कि आप अपने खेल पर भरोसा कर सकते हैं कि आप यहां लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं.

ऐसा रहा था दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन

मैच की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका टीम की पहली पारी 329 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए और 100 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद प्रोटियाज़ टीम अपनी दूसरी पारी में 387 रन बनाकों ऑलआउट हो गई, जिसके चलते पैट कमिंस (Pat Cummins) एंड कंपनी को 287 रनों का लक्ष्य मिला.

हालांकि, ऑस्ट्रेलियन टीम इसको चेज करने में नाकाम रही और दूसरी पारी में 111 रनों पर ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. परिणामस्वरूप, कंगारू टीम को 176 रनों से हार झेलनी पड़ी.

IPL 2027 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर बरस सकते हैं सबसे ज्यादा पैसा, इन्हीं पर है सभी टीमों की नजर

Tagged:

team india Team Australia ind vs aus pat cummins
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com