पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-कोहली समेत खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी

Published - 01 Nov 2026, 12:10 PM | Updated - 01 Nov 2026, 01:02 PM

IND Vs NZ 15

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में अपना जोर साबित करने के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अंतिम दो मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका निभाएंगे. भारतीय टीम 4 नवंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच (IND vs NZ) को जीतकर सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस भिड़ंत के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है....

IND vs NZ: रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग

Rohit Sharma 5

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी का आगाज कर सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों से टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. इनके पास नई गेंदों के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाने की काबिलियत है.

ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर ओपनिंग के लिए भरोसा जता सकता है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली का उतरना तय है. इस क्रम में अपने बल्ले का दम साबित कर चुके किंग कोहली कीवी गेंदबाजों के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

IPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड हो जाएंगे वर्ल्ड क्रिकेट के 3 बड़े नाम, नहीं मिलेगा इन्हें खरीददार

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (IND vs NZ) की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए खुद कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं. वह मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के साथ कीवी स्पिनरों पर दबाव बनाते नजर आ सकते हैं. पांचवें नंबर पर अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को भेजे जाने की संभावना है.

इसके अलावा वह टीम के विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं. वह अपनी उपयोगी बल्लेबाजी से टीम को मुश्किल परिस्थियों से निकालने में मदद कर सकते हैं. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

इन गेंदबाजों का हो सकता है चयन

भारतीय टीम के गेंदबाजी विभाग की बात की जाए तो कुलदीप यादव को स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है. उनकी फिरकी गेंदे कीवी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. जबकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन (IND vs NZ) में मौका मिल सकता है. इनके अलावा अंशुल कंबोज भी न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं.

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल [C], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [VC], केएल राहुल [WK], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया टीम? पैट कमिंस के बयान ने बढ़ाई हलचल

Tagged:

Virat Kohli IND vs NZ team india Rohit Sharma
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com