न्यूजीलैंड ODI सीरीज में नहीं चले ये 2 खिलाड़ी, तो हो सकता है पूरा करियर खत्म
Published - 01 Nov 2026, 01:11 PM | Updated - 01 Nov 2026, 01:39 PM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. 4 नवंबर को ऑकलैंड में दोनों टीमें पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. लेकिन इससे पहले 2 भारतीय खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हो रही है, जो अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.
IND vs NZ वनडे सीरीज में इन 2 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें
नमन धीर

26 वर्षीय ऑलराउंडर नमन धीर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. लेकिन इस दौरान वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उन्होंने 3 मुकाबले खेलते हुए बल्ले से केवल 30 रन बनाए. जबकि गेंदबाज में एक सफलता हासिल की. ऐसे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने नमन धीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया है. अब अगर वह एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने में नाकामयाब होते हैं, तो उनके लिए टीम में दोबारा जगह हासिल करना आसान नहीं होगा.
IPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड हो जाएंगे वर्ल्ड क्रिकेट के 3 बड़े नाम, नहीं मिलेगा इन्हें खरीददार
ऋतुराज गायकवाड़
भारतीय युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ पांचों मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपना दम साबित कर चुके इस खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में लगातार मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 35 मैच ही खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 962 रन निकले हैं.
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के टीम में मौजूद होने की वजह से उनको अक्सर बाहर रहना पड़ता है. ऐसे में अब अगर ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है और वह इसके फायदा उठाने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें टीम में अपनी जगह गँवानी पड़ सकती है.
IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (WK), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ़ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-कोहली समेत खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर