AFG vs ZIM Today Match Prediction, 3rd T20I – अफगानिस्तान या ज़िम्बाब्वे, कौन जीतेगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच प्रेडिक्शन
Published - 01 Nov 2026, 01:50 PM | Updated - 01 Nov 2026, 01:58 PM
Table of Contents
AFG vs ZIM Today Match Prediction: अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच T20I श्रृंखला का तीसरा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा। अफगानिस्तान टीम ने दूसरे T20 में ज़िम्बाब्वे को 19 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने 5 रन पर 4 विकेट गिर जाने के के बावजूद 221 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे टीम ने भी अच्छा प्रयास किया लेकिन टीम 202 रन ही बना पाई।
अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने इस मैच में 116 रन बनाए और 1 विकेट लिया जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ज़िम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने 56 गेंदों में 106 रन बनाए हैं। ज़िम्बाब्वे टीम इस तीसरे मुकाबले में श्रृंखला में वापसी करने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AFG vs ZIM Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
AFG vs ZIM Live Score, 3rd T20I
AFG vs ZIM मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स (AFG vs ZIM Match Details)
| मैच | अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे |
| स्टेडियम | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह |
| मैच की तारीख | 1 नवंबर 2026 (08:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AFG vs ZIM Head-to-Head)
-
मैच: 23
-
अफगानिस्तान ने जीते: 21
-
ज़िम्बाब्वे ने जीते: 2
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (AFG vs ZIM Recent Form)
अफगानिस्तान: W, W, L, W, L
ज़िम्बाब्वे: L, L, L, W, L
पिच रिपोर्ट (AFG vs ZIM Pitch Report- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह)
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलती है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।
यहां खेले गए पिछले 52 मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 60% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 40% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 157 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 130 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (73%) |
AFG vs ZIM Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
-
मैच परिणाम: अफगानिस्तान टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर ज़िम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 160–175
-
मैच परिणाम: अफगानिस्तान टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (AFG vs ZIM Playing XI Today)
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद अकरम, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, एजाज अहमद अहमदज़ई, राशिद खान, फ़रीद अहमद मलिक, मुजीब उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदज़ई
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग-XI:
ब्रायन बेनेट, इनोसेंट काइया, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), तफादज़वा त्सिगा, ब्रैड इवांस, कुंदाई माटिगिमु, अर्नेस्ट मसुकु, विंसेंट मसेकेसा
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (AFG vs ZIM Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
अज़मतुल्लाह उमरज़ई मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। पिछले मैच में इन्होंने 46 गेंदों में शतक लगाया है। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
सिकंदर रजा ज़िम्बाब्वे टीम के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर हैं। इन्होंने भी पिछले मैच में शतक लगाया है। इस मैच में भी बल्ले से अच्छा योगदान दे सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
राशिद खान अफगानिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 55 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
ब्रैड इवांस इस मैच में ज़िम्बाब्वे की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
AFG vs ZIM Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे T20I मैच में हालिया फॉर्म हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए अफगानिस्तान टीम थोड़ा आगे है। अफगानिस्तान टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। इसके अलावा T20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान का रिकॉर्ड भी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ काफी अच्छा रहा है।
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
ज़िम्बाब्वे के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 ने ये खास मुकाम हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज
AFG vs ZIM T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम स्क्वाड:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (wk), इब्राहिम जादरान (c), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर उल रहमान, शाहिदुल्लाह कमाल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नूर अहमद, अब्दुल्ला तारखिल, इजाज अहमद अहमदजई, मोहम्मद अकरम
ज़िम्बाब्वे टीम स्क्वाड:
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, इनोसेंट कैया, सिकंदर रज़ा (c), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (wk), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, कुंडाई माटिगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तफदज़वा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
afghanistan cricket team zimbabwe cricket team AFG vs ZIM Today Match Prediction AFG vs ZIM T20I Series 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।