न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बेंच गर्म करते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें मौका

Published - 01 Nov 2026, 02:01 PM | Updated - 01 Nov 2026, 02:55 PM

India Vs New Zealand 2

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद, 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके तहत दोनों टीमें 5 वनडे खेलेंगी। इसके लिए BCCI ने दो स्क्वाड घोषित किए, क्योंकि अंतिम दो मैचों में टेस्ट टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसी वजह से शुरुआती तीन मैचों में ही शुभमन गिल कप्तान होंगे और इसके बाद श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।

दोनों स्क्वाड को मिलाकर कुल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें से 11 ही पांचों वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस लेख में हम 4 ऐसे खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मुकाबले में न खिलाया जाए।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को New Zealand वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलने की उम्मीद कम

1. कुमार कुशाग्र

India Vs New Zealand 3

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के स्क्वाड में मुख्य विकेटकीपर केएल राहुल के साथ ईशान किशन भी मौजूद हैं। ईशान बैकअप कीपर की भूमिका निभांएगे लेकिन अंतिम दो मैचों में राहुल की गैरमौजूदगी में उन पर ही कीपिंग की जिम्मेदारी होगी।

इसी वजह से चौथे और पांचवें मैच के लिए दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुने गए कुमार कुशाग्र को प्लेइंग XI में मौका मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। कुशाग्र को टी20 सीरीज में भी दूसरे और तीसरे मैच के लिए ईशान की जगह शामिल किया गया था लेकिन उन्हें नहीं खिलाया गया।

2. अंशुल कंबोज

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के स्क्वाड में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी शामिल हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में डेब्यू किया था। अंशुल का डेब्यू खास नहीं रहा था और उन्होंने 89 रन देकर 1 विकेट ही लिया था।

अब स्क्वाड में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और आकिब नबी भी मौजूद हैं। इसी वजह से अंशुल को प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद काफी कम है।

3. यश ठाकुर

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण टी20 के बाद वनडे टीम में भी जगह मिल गई। यश ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। इसके बाद, अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में चुने गए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में यश को मौका नहीं मिला और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच मैचों के स्क्वाड में नहीं चुने गए लेकिन वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, यश की प्लेइंग XI में जगह नहीं बनती दिख रही, क्योंकि हाल ही में खेलने वाले ज्यादातर बॉलर मौजूद हैं और उन्हें ही प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

4. तिलक वर्मा

भारतीय टीम के टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिलेगा, इसकी संभावना काफी कम है। मध्यक्रम में रुतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं और अक्षर पटेल के साथ नमन धीर भी हैं।

इन सभी की दावेदारी तिलक की तुलना में ज्यादा मौजूद है। इसी वजह से बाएं हाथ का यह खिलाड़ी बेंच पर ही नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया टीम? पैट कमिंस के बयान ने बढ़ाई हलचल

Tagged:

team india Tilak Varma New Zealand cricket team Kumar Kushagra Yash Thakur Anshul Kamboj
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com