नामीबिया ने रचा इतिहास, इस टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ जीती वनडे सीरीज

Published - 02 Nov 2026, 11:57 AM | Updated - 02 Nov 2026, 12:00 PM

Namibia

2003 में वनडे क्रिकेट में अपने सफर की शुरुआत करने वाली नामीबिया (Namibia) की पुरुष क्रिकेट टीम को इस फॉर्मेट में फुल मेंबर नेशन के खिलाफ सीरीज जीत दर्ज करने में 23 साल लग गए। नामीबिया ने काफी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन आखिरकार उन्होंने इस सूखे को खत्म किया और घर पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड को 3-2 से हराया।

आयरलैंड के खिलाफ जैसे ही नामीबिया (Namibia) ने पांचवां मुकाबला अपने नाम किया, उनके नाम फुल मेंबर नेशन के खिलाफ पहली सीरीज जीत दर्ज हो गई। इस मैच को जीतने के लिए नामीबिया को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि आयरलैंड की टीम मामूली स्कोर पर ढेर हो गई थी।

आयरलैंड 129 रन बनाकर ऑल आउट

विंडहोक में खेले गए पांचवें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 33.1 ओवर में महज 129 रन बनाकर ढेर हो गई। आयरिश पारी में जॉर्डन नील ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। ओपनर टिम टेक्टर ने 5 रन बनाए, जबकि एंडी बैलबर्नी ने 9 रन का योगदान दिया। केड कारमाइकल के बल्ले से 27 रन आए। वहीं, हैरी टेक्टर ने 21 और कप्तान लोरकान टकर ने 20 रन बनाए।

प्रमुख बल्लेबाजों की नाकामी के कारण आयरलैंड टीम मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। नामीबिया (Namibia) की तरफ से जेजे स्मिट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Namibia ने 21.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से दर्ज की जीत

Namibia 2

130 के लक्ष्य का पीछा करने में नामीबिया (Namibia) की भी आधी टीम आउट हो गई लेकिन 22वें ओवर में टीम 131/5 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। लॉरेन स्टीनकैम्प के बल्ले से सबसे ज्यादा 40 रन आए। वहीं, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 30 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

आयरलैंड को नामीबिया ने 3-2 से हराया

सीरीज के विजेता के लिहाज से पांचवां वनडे काफी अहम था, क्योंकि पहले चार मैचों में दोनों ही टीमों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए थे। आयरलैंड ने पहला मैच 55 रनों से जीता, लेकिन दूसरे में नामीबिया ने 31 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद, तीसरे मैच में भी नामीबिया विजयी रही और 63 रनों से आयरलैंड को हराया।

हालांकि, चौथे वनडे में आयरलैंड ने वापसी की और नामीबिया को 130 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। लेकिन अंतिम मैच में नामीबिया ने जीत हासिल की और सीरीज भी 3-2 से जीत ली।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले आई बुरी खबर, ये दो खिलाड़ी सभी मैचों से हुए बाहर

Tagged:

ireland cricket Namibia Cricket team Gerhard Erasmus Lorcan Tucker
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com