ये 3 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया के पांचवें टी20 हार के विलेन, इन्हीं की वजह से कटी नाक

Published - 02 Nov 2026, 01:51 AM | Updated - 02 Nov 2026, 02:13 AM

Team India

सेडन पार्क, हेमिल्टन में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से रौंद दिया। हालांकि, शुरुआती तीन मैच जीतकर टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली, लेकिन दौरे के अंतिम दो मुकाबलों में मिली लगातार करारी हार ने कई कमजोरियां उजागर कर दी हैं। 191 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बावजूद तीन खिलाड़ियों की खराब गेंदबाजी और लचर फील्डिंग के चलते टीम इंडिया (Team India) को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

भुवनेश्वर कुमार का महंगा स्पेल

Bhuvneshwar Kumar

सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का लचर फॉर्म पांचवें टी20 में भी जारी रहा। 192 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम को भुवी से शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी और ब्रेकथ्रू की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 41 रन 10.25 की इकॉनमी के दर से लुटा दिए।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में टिम सेफर्ट ने उनकी गेंदों पर दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए 20 रन बटोरे। डेथ ओवर्स में भी भुवी यॉर्कर और स्लोअर गेंदें फेंकने में नाकाम रहे, जिससे कीवी टीम ने 12 गेंद पहले ही मुकाबला जीत लिया।

इस खिलाड़ी के साथ कप्तान अय्यर ने की नाइंसाफी, नहीं दिया एक भी मैच की प्लेइंग-XI में मौका

वरुण चक्रवर्ती की गेंदों पर जमकर बरसे कीवी बल्लेबाज

प्लेइंग-11 में मौका पाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रहे। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 45 रन खर्च किए और केवल 1 विकेट निकाला।

जब भारतीय टीम को पार्टनरशिप तोड़ने की सख्त जरूरत थी, तब ग्लेन फिलिप्स और टिम सेफर्ट ने वरुण की फिरकी को आसानी से भांपते हुए मैदान के चारों तरफ बड़े छक्के जड़े। 11.25 की महंगी इकॉनमी से गेंदबाजी कर चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में कीवी बल्लेबाजों से पूरा दबाव हटा दिया।

IND vs NZ पांचवें T20I के 19 बड़े आंकड़े, टीम इंडिया ने 400 छक्के लगाकर रचा इतिहास

टिम सेफर्ट को जीवनदान देना Team India को महंगा पड़ा

इस मुकाबले में मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टिम सेफर्ट का कैच छूटना रहा। सेफर्ट जब महज 11 रन पर थे, तब फील्डर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए सेफर्ट ने 50 गेंदों पर 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेल डाली।

इसके अलावा, टीम इंडिया (Team India) बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा (1) और संजू सैमसन (4) का पावरप्ले में सस्ते में पवेलियन लौटना भी हार का मुख्य कारण बना। अगर ईशान किशन 61 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रन काउंटर-अटैक न करते, तो टीम इंडिया (Team India) 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाती।

Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

टिम सेफर्ट (Tim Seifert)।

भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com