IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले आई बुरी खबर, ये दो खिलाड़ी सभी मैचों से हुए बाहर

Published - 02 Nov 2026, 09:14 AM | Updated - 02 Nov 2026, 09:15 AM

IND Vs NZ 4

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है लेकिन इनके बीच अभी भी एक्शन बाकी है। ये दोनों टीमें अब पांच वनडे मैचों की सीरीज में एक-दूसरे से टक्कर लेंगी। टी20 में टीम इंडिया ने पहले तीन मैचों में जीत की बदौलत 3-2 से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब शुभमन गिल एंड कंपनी का ODI में जीत का परचम लहराने का प्रयास होगा।

IND vs NZ वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होनी है। हालांकि, इससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है, जो दो खिलाड़ियों के आगामी सीरीज के सभी मैचों से बाहर होने की है।

ये दो खिलाड़ी IND vs NZ वनडे सीरीज से हुए बाहर

IND Vs NZ 5

पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) से जो दो खिलाड़ी बाहर हुए हैं, वे न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हैं। ये दो खिलाड़ी अपनी-अपनी चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन इन्हें वनडे स्क्वाड में चुना गया था। माना जा रहा था कि सीरीज की शुरुआत से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन अब इनके बाहर होने की पुष्टि हो गई है।

चैपमैन और रवींद्र नहीं होंगे भारत के खिलाफ ODI सीरीज का हिस्सा

न्यूजीलैंड ने 11 अक्टूबर को अपने ODI स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें मार्क चैपमैन को पूरी सीरीज (IND vs NZ) के लिए चुना गया था, जबकि टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रचिन को सिर्फ पहले तीन मैचों के लिए सेलेक्ट किया गया था लेकिन ये दोनों अब एक भी मैच नहीं खेलेंगे।

बता दें कि यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और उन्हें अभी फिट होने में कम से कम दो सप्ताह का समय और लगेगा। दूसरी ओर, एक प्रमोशनल शूट के दौरान रवींद्र के दाएं कंधे का जोड़ खिसक गया था। उन्हें भी अभी रिकवरी के लिए और समय चाहिए होगा।

कीवी टीम के हेड कोच ने जताई निराशा

मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र के वनडे सीरीज से बाहर होने पर न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा,

"हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह अफ़सोस की बात है कि वे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। पिछले हफ्ते मेरी मार्क से बात हुई थी; वह निराश जरूर हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा,

"रचिन की बात करें तो, उनके कंधे में अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें। इस महीने के आखिर में टेस्ट सीरीज भी है, इसलिए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते।"

यह भी पढ़ें: ये 3 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया के पांचवें टी20 हार के विलेन, इन्हीं की वजह से कटी नाक

Tagged:

IND vs NZ team india New Zealand cricket team Rachin ravindra Mark Chapman
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com