न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद गौतम गंभीर ने दिया बेबाक बयान, कहा: मैं किसी से नहीं डरता
Published - 02 Nov 2026, 12:44 PM | Updated - 02 Nov 2026, 01:41 PM
Table of Contents
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियाों में बने रहते हैं. वह कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. एक बार फिर गौतम गंभीर अपने बयान की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के समापन के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह किसी से भी नहीं डरते हैं. उनका कहना है कि डर शब्द' का उनकी डिक्शनरी में कोई स्थान नहीं है.
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद Gautam Gambhir ने दिया बेबाक बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि उनके शब्दकोश में 'डर' शब्द के लिए कोई जगह नहीं है. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि अलग-अलग फॉर्मेट, कंडीशंस और प्लेयर्स को मैनेज करने के कारण उन्हें मेंटली ड्रेन महसूस होता है. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के समापन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने बताया,
हां, सच कहूं तो मैं मेंटली ड्रेन हुआ हूं. लेकिन मैं इसे संभालने के लिए मजबूत हूं. मैं जितना हो सके, इस प्रेशर को झेल सकता हूं. मैं इसी तरह बना हूं. मैं प्रेशर ले सकता हूं. मैं भी इंसान हूं. इसलिए कभी-कभी थकान महसूस होती है. लेकिन अब तक मैं इसे संभालने में सफल रहा हूं. मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं है.
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ी का करियर! अब टीम में जगह मिलना मुश्किल
कोच की जिम्मेदारियों को लेकर कही ये बात
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक कोच की जिम्मेदारी होती है कि वह ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स को सिक्योरिटी प्रदान कर सके. उन्होंने कहा,
हेड कोच का काम सबको खुश करना नहीं, बल्कि सही फैसला लेना है. ड्रेसिंग रूम में बैठकर वही फैसले लेना आसान है, जो लोग चाहते हैं. लेकिन मेरी जिम्मेदारी है कि ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स को सिक्योरिटी मिले. लंबे समय से अच्छा करने वाले प्लेयर्स को बैकिंग और क्लैरिटी मिलनी चाहिए. एक कोच के तौर पर ये बातचीत हमेशा मुश्किल होती है. हर इंटरनेशनल टीम में टैलेंटेड प्लेयर होते हैं. मेरे लिए ईमानदारी, साफ बात करना और ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी है. यही हेड कोच का काम है.
इस वजह से उठे Gautam Gambhir पर सवाल
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लगातार मौके नहीं मिल पाए थे. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की मौजूदगी की वजह से उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा. इसके चलते भारतीय क्रिकेट फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीति और फैसलों पर कई सवाल खड़े किए थे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर