न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ी का करियर! अब टीम में जगह मिलना मुश्किल
Table of Contents
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की। शुरू के तीन मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा और जीत की हैट्रिक लगाई लेकिन अंतिम दो मैचों में कीवियों ने वापसी की और मेहमान टीम को जीत का मौका नहीं दिया।
इस सीरीज में भारत (India) के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा और उन्होंने आगे के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली लेकिन कुछ फ्लॉप रहे, जबकि कई प्लेयर बेंच पर भी रहे। ऐसे में हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद अब टी20 टीम में दोबारा मौका न मिले।
इन 3 खिलाड़ियों के लिए India की टी20 टीम में अब मौका मिलना मुश्किल
1. भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है, जिन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ भारत (India) की टी20 टीम में वापसी का मौका दिया गया था। हालांकि, भुवी मौके का फायदा नहीं उठा पाए और फ्लॉप रहे। वह न तो रन रोक पाए और न ही विकेट लेने के मामले में ज्यादा कामयाब हुए। उनकी गति भी काफी कम दिखी, जिसका फायदा कीवी बल्लेबाजों ने उठाया।
चार पारियों में भुवनेश्वर कुमार ने 180 के औसत से महज 1 विकेट हासिल किया और 11.25 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए। इस फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से 36 साल के भुवी को आगे जगह मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
2. शिवम दुबे
भारत (India) के लिए पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे पर अब कम भरोसा दिखाया जा रहा है। दुबे को वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बीच में ही प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था और फिर उन्हें न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में एक भी मैच में नहीं खिलाया गया।
दाएं हाथ के ऑलराउंडर को पावर हिटिंग के लिए मुख्य रूप से रखा गया था लेकिन यह काम अब नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर कर रहे हैं। दुबे की तुलना में रेड्डी बेहतर गेंदबाज और फील्डर भी हैं। इसी वजह से शिवम को अब आगे मौके मिलते नहीं दिख रहे हैं।
3. कुलदीप यादव
व्हाइट बॉल क्रिकेट में माहिर माने जाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव के लिए भी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद, आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है। कीवियों के खिलाफ कुलदीप को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया। आखिरी मैच में भारत (India) ने मुख्य स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया।
इससे यह तो साफ़ हो गया कि कुलदीप को भारत की टी20 टीम में सिर्फ बैकअप के लिए ही रखा गया था। कुलदीप के पास बल्लेबाजी की काबिलियत भी नहीं है। ऐसे में सिर्फ गेंदबाजी के दम पर वह अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे, इसकी संभावना काफी कम लग रही है।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपडेटेड स्क्वाड किया घोषित, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका