IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK का मास्टरस्ट्रोक, इस महंगे खिलाड़ी को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Published - 02 Nov 2026, 01:53 PM | Updated - 02 Nov 2026, 01:55 PM

CSK 16

आईपीएल का ख़िताब पांच बार अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन तीन सीजन से कुछ खास नहीं रहा है। सीजन दर सीजन CSK ने निराश किया है। 2026 के सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने कुछ महंगी खरीददारी की लेकिन इसका भी फायदा नहीं हुआ और प्लेऑफ से पहले भी रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को बाहर होना पड़ा।

अब आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स नए सिरे से तैयार नजर आ रही है और हेड कोच जहीर खान की अगुआई में कुछ बड़े फैसले लिए गए। CSK ने अपने कोचिंग स्टाफ के ज्यादातर पुराने सदस्यों को बाहर कर दिया और अब यह टीम एक महंगे खिलाड़ी को भी रिलीज कर सकती है, जिसे करोड़ों की कीमत में खरीदा गया था।

इस महंगे खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन से पहले CSK दिखा सकती है बाहर का रास्ता

CSK 17

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल की नीलामी से पहले रवींद्र जडेजा को ट्रेड कर दिया था। ऐसे में उनकी कमी को पूरा करने के लिए बाएं हाथ के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, सीजन के दौरान प्रशांत को जितने भी मैचों में मौका मिला, वह अपनी कीमत से न्याय नहीं कर पाए। इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 90 रन बनाए और गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए।

IPL 2027 के ऑक्शन में कम दाम पर प्रशांत को खरीदने की योजना

मिनी ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स कुछ खास खिलाड़ियों को टारगेट करना चाहेगी लेकिन यह तभी संभव है, जब उसके पास पर्याप्त राशि होगी। इसी वजह से अपनी पर्स वैल्यू को बढ़ाने के लिए CSK प्रशांत वीर को रिलीज करने का फैसला कर सकती है। हालांकि, बाद में उन्हें कम दाम पर खरीदने का प्रयास किया जा सकता है।

चेन्नई की टीम कर रही पर्स वैल्यू बढ़ाने का प्रयास

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के पास अभी 2.4 करोड़ रुपये बचे हैं। सैलरी कैप में 5 करोड़ रुपये की सालाना बढ़ोतरी के साथ, उनके पास कुल 7.4 करोड़ रुपये उपलब्ध हो जाएंगे। मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके और फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है, और वीर उनमें से एक हो सकते हैं।

गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले, फ्रेंचाइजी के पास अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की घोषणा करने के लिए 15 नवंबर तक का समय है। देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखती है और किन्हें रिलीज करती है।

यह भी पढ़ें: वनडे सीरीज के लिए हुआ नई टीम का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका

Tagged:

chennai super kings csk Prashant Veer IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com