स्विंग के सुल्तान की निकली हवा! न्यूजीलैंड सीरीज में हुए बुरी तरह फ्लॉप, टीम इंडिया से हो सकती है हमेशा के लिए छुट्टी
Table of Contents
न्यूजीलैंड में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जब टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया गया था, तो काफी सारे फैंस ख़ुशी से फूले नहीं समाए थे, क्योंकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी चुना गया था। भुवी की वापसी काफी खास मानी जा रही थी, क्योंकि उन्हें 2022 के बाद से सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं चुना गया था।
वहीं, आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी कई टी20 सीरीज से उन्हें बाहर रखा गया लेकिन जैसे ही अजीत अगरकर की विदाई हुई, भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया (Team India) में चुना गया। हालांकि, सीरीज के आगाज से पहले इस अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर जितना हाइप था, अब सब खत्म हो चूका है, क्योंकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भुवी का हाल-बेहाल कर दिया।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार रहे नाकाम

टीम इंडिया (Team India) ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद कुछ बड़े फैसले लिए और कई खिलाड़ियों को बाहर किया था। उनमें से एक भुवनेश्वर कुमार भी थे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने लगातार दो आईपीएल सीजन (2025 और 2026) में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्हें फिर से मौका दिए जाने की मांग उठी। लंबे इंतजार के बाद भुवी का सिलेक्शन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में हुआ लेकिन पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए।
16 ओवर में लिया सिर्फ 1 विकेट, 11 से ज्यादा के इकॉनमी रेट से लुटाए रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को चार मैचों में मौका मिला। पहले उन्हें शुरू के तीन मैचों में लगातार खिलाया गया लेकिन फिर चौथे टी20 में मयंक यादव ने रिप्लेस किया। तभी माना जा रहा था कि शायद अब भुवी को सीरीज में खेलने का मौका न मिले लेकिन अंतिम मैच में उन्हें मयंक की जगह फिर से सेलेक्ट किया गया।
हालांकि, इन सभी मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। चार पारियों में भुवनेश्वर ने 16 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान भुवी ने 180 की औसत से महज 1 विकेट हासिल किया। वहीं, 11.25 के इकॉनमी रेट से 180 रन लुटाए।
श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए Team India में जगह मिलने की उम्मीद कम
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के लिए मददगार कंडीशंस में भुवनेश्वर ने जैसा खराब प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए उन्हें दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में बरकरार रखा जाएगा, इसकी संभावना काफी कम लग रही है। भारत के पास कई युवा तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में काफी अच्छा किया है लेकिन रेगुलर मौके नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें भुवनेश्वर की वजह से लंबे समय तक बाहर नहीं रखा जा सकता है।
वैसे भी टीम इंडिया (Team India) को 2028 में टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक में हिस्सा लेना है। तब तक भुवी 38 साल के हो जाएंगे और उनकी फिटनेस भी उतनी अच्छी नहीं रहेगी। ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें ड्रॉप कर युवा तेज गेंदबाजों पर अपना भरोसा बरकरार रख सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ पांचवें T20I के 19 बड़े आंकड़े, टीम इंडिया ने 400 छक्के लगाकर रचा इतिहास