ट्राई सीरीज जीतकर भी पाकिस्तान को लगा झटका, ICC ने इस गलती के लिए पूरी टींम को सुनाई सजा
Table of Contents
ICC Fined Pakistan Team: 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देने के लिए PCB ने पाकिस्तान टीम के लिए घरेलू सरजमीं पर वनडे ट्राई-सीरीज आयोजित की, जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड ने भी हिस्सा लिया। इसका विजेता मेजबान पाकिस्तान रहा, जिसने पूरी सीरीज में सिर्फ एक मैच गंवाया और फाइनल में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।
हालांकि, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) से एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से ICC ने पूरी टीम पर जुर्माना ठोका है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी गलती हुई और जुर्माने के रूप में कितने फीसदी राशि देनी होगी।
ट्राई सीरीज के फाइनल में Pakistan से हुई ये बड़ी चूक

शनिवार, 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई। श्रीलंका ने 50 ओवर बल्लेबाजी की लेकिन पाकिस्तानी टीम तय समय पर ओवर खत्म नहीं कर पाई। एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो द्वारा समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद, मेजबान टीम एक ओवर कम पाई गई।
स्लो ओवर रेट की गलती के लिए पाकिस्तान टीम पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
पाकिस्तान (Pakistan) का यह उल्लंघन खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है। इसके तहत, निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंके जाते हैं, उसके लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
ऐसे में एक ओवर पीछे रहने के कारण ICC ने पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है।
ऐसा रहा फाइनल मुकाबले का हाल
ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 325 रन बनाए। ओपनर कामिन्दु मेंडिस ने कमाल की पारी खेली और अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाते हुए 131 रन बनाए। वहीं, पवन रत्नायके के बल्ले से भी 77 रनों की पारी आई।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने शानदार खेल दिखाया और 48.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाकर जीत दर्ज की, साथ ही दो से अधिक टीमों वाले वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने के मामले में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
पाकिस्तान की तरफ से ओपनर फखर जमान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर साद बेग ने भी 74 रन बनाए। आखिरी में अराफात मिन्हास ने तूफानी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: नामीबिया ने रचा इतिहास, इस टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ जीती वनडे सीरीज
Tagged:
Pakistan Cricket Team icc Shaheen Shah Afridi Sri Lanka Cricket team