SRH के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया गदर, 4 मैचों में लगातार ठोंके 4 शतक
Published - 03 Nov 2026, 09:08 AM | Updated - 03 Nov 2026, 09:40 AM
Table of Contents
SRH: इंडियन प्रीमियर लीग में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी सामने आए हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी के दिलों में जगह बनाई है. इनमें से कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल में नियमित रूप से खेलने में नाकाम रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार नजारा पेश किया. इस बीच आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रह चुके एक बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चार मैचों में लगातार शतक जड़ हर किसी को हैरान कर दिया है.
SRH के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया गदर

भारत में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2026-27 में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अब तक कई खिलाड़ी धमाल मचा चुके हैं. इस बीच आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाली सलील अरोड़ा ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अब तक खेले गए टूर्नामेंट के अपने चार मुकाबलों में वह लगातार चार शतक जड़ने में कामयाब रहे. इसके बाद से ही सलील अरोरा को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है.
IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले मचा हड़कंप, 38 वर्षीय दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
लगातार 4 मैचों में लगाए 4 शतक
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सलील अरोरा ने आंध्रा के खिलाफ अपना चौथा शतक लगाया. पहले दिन स्टंप के समय वह 186 गेंदों पर 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे. इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ सीजन का अपना पहला शतक लगाया और 110 रन बना पाए।
फिर छत्तीसगढ़ के खिलाफ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह 107 रन की पारी खेल सके. इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ सलील अरोरा ने 151 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
SRH ने लुटाए थे 1.5 करोड़
2024 में डोमेस्टिक क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाले 23 वर्षीय सलील अरोड़ा ने अब तक 12 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 55.73 की शानदार औसत से 836 रन बनाए, जिसमें चार शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. वहीं, 3 लिस्ट ए में उनके नाम 74 रन दर्ज है. 23 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 183 के स्ट्राइक रेट से एक शतक के साथ 515 रन निकले.
इसके अलावा आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से वह 14 मैचों की 11 पारियों में 156 रन बना पाए थे. आईपीएल मिनी ऑक्शन में काव्या मारन की अगुवाई वाली टीम ने सलील अरोड़ा को 1.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था.
ट्राई सीरीज जीतकर भी पाकिस्तान को लगा झटका, ICC ने इस गलती के लिए पूरी टींम को सुनाई सजा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर