ODI मैचों से बाहर हुआ टीम का स्टार ओपनर, अब नहीं खेलेगा IND vs NZ सीरीज

Published - 03 Nov 2026, 10:32 AM | Updated - 03 Nov 2026, 10:33 AM

IND Vs NZ 26

IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अंतिम दोनों मुकाबलों में कीवियों ने बाजी मारी, जिसकी वजह से पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए मोमेंटम हासिल हो गया। अब 4 नवंबर से ODI सीरीज की शुरुआत होने जा रही है और पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा।

हालांकि, IND vs NZ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि एक के बाद एक उसके कई खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। इस लिस्ट में अब ओपनर डेवोन कॉनवे का नाम भी जुड़ गया है।

IND vs NZ वनडे सीरीज के आगाज से पहले कॉनवे हुए चोटिल

IND Vs NZ 27

टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे अलग-अलग चोटों से जूझ रहे हैं। हाल ही में मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र के बाहर होने की पुष्टि हुई। वहीं, टी20 सीरीज में नजर आने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी का भी पहले वनडे में खेलना मुश्किल लग रहा है।

अब डेवोन कॉनवे के चोटिल होने का अपडेट सामने आया है। यह जानकारी खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है। कॉनवे को अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने की वजह से सिर में चोट लग गई है।

सिर में चोट लगने के कारण पहले वनडे से बाहर

मंगलवार को ईडन पार्क में प्री-मैच ट्रेनिंग के दौरान ओपनर डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज मार्क हेनरी की कैच लेने के प्रयास में आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।

कॉनवे को "आगे की जांच के लिए A&E ले जाया गया, जहां उन्हें 'कन्कशन' (सिर की चोट) होने की पुष्टि हुई। इसी वजह से बाएं हाथ का खिलाड़ी अब पहले मैच में नहीं खेल पाएगा। हालांकि, हेनरी ठीक हैं और उनके पहले मैच में खेलने की उम्मीद है।

यह खिलाड़ी कॉनवे की जगह IND vs NZ पहले वनडे में आ सकता है नजर

न्यूजीलैंड के पास स्क्वाड में बैकअप बल्लेबाज के रूप में टिम साइफर्ट मौजूद हैं और उन्हें ही भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग XI में बतौर ओपनर खिलाया जा सकता है। साइफर्ट को मूल स्क्वाड में अंतिम दो मैचों के लिए चुना गया था लेकिन फिर उन्हें पहले तीन वनडे के लिए भी जगह दी गई और अब वह अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनने के करीब हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले चार मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था लेकिन पांचवें मैच में उन्होंने 93 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। कीवी टीम को उनसे IND vs NZ पहले वनडे में भी अच्छे प्रदर्शन की आस होगी।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले मचा हड़कंप, 38 वर्षीय दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Tagged:

IND vs NZ team india New Zealand cricket team Devon Conway
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com