IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले मचा हड़कंप, 38 वर्षीय दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Table of Contents
Glenn Maxwell Retirement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इसका पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। साल की शुरुआत में कीवी टीम ने इंडिया को उसी के घर पर वनडे सीरीज में मात दी थी, ऐसे में अब भारतीय टीम बदला लेने का प्रयास करेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI मैचों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई स्टार खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह दी गई है। हालांकि, इस सीरीज के आगाज से पहले फैंस को बुरी खबर मिली है। 38 वर्षीय दिग्गज ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है।
इस धाकड़ ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से Retirement का किया ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले जिस दिग्गज ने संन्यास (Retirement) लेने का फैसला किया है, वह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया लेकिन अब अपने करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है। मैक्सवेल टेस्ट फॉर्मेट काफी पहले छोड़ चुके थे। वहीं, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ODI फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था।
इसके बाद से उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलना जारी रखा लेकिन पिछले कुछ समय महीनों से ऑस्ट्रेलियाई टीम में उन्हें जगह नहीं मिल रही थी, क्योंकि 2028 में होने वाले ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। इसी वजह से मैक्सवेल ने अब टी20 इंटरनेशनल को भी गुडबाय (Retirement) कहते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया। उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था।
संन्यास के फैसले को लेकर क्या बोले मैक्सवेल?
स्पिन ऑलराउंडर ने बताया कि रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर उनकी और ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट की काफी समय से बात चल रही थी। हालांकि, टीम प्रबंधन की तरफ से संन्यास का कोई भी दबाव नहीं था। 'द फाइनल वर्ड' पॉडकास्ट पर मैक्सवेल ने कहा,
"हमने शायद T20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में कई बार बातचीत की। और यह बातचीत काफी खुली थी। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई दबाव नहीं था, इसलिए हमने फैसला किया कि आगे के लिए रास्ते खुले रखे जाएं। आगे कुछ सीरीज आने वाली थीं, जिनमें वे भविष्य को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को मौका देने वाले थे। हमने बांग्लादेश में ऐसा ही देखा, जहां खिलाड़ियों को मौका मिला और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।"
ऐसा रहा ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी उपयोगी खिलाड़ी रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 T20I मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 154.42 के स्ट्राइक रेट से 2897 रन बनाए और 51 विकेट लिए। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच शतक हैं, जो संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड है।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात मैच खेले, जिनमें 339 रन बनाए और 8 विकेट लिए। वहीं, वनडे में 149 मैचों में 3990 रन बनाने के साथ ही 77 विकेट लिए। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी उनके इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी हाईलाइट रही।