एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अभिषेक-सूर्यवंशी समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 03 Nov 2026, 09:45 AM

India A 6

ICC के द्वारा हर साल कोई न कोई बड़ा टूर्नामेंट आयोजित कराया जाता है, जिसमें कई टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलती है। इस साल मेंस क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित हुआ। अब 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हालांकि, उससे पहले एशियाई टीमों के बीच होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट एशिया कप का आयोजन भी होना है।

इस टूर्नामेंट का संचालन एशियन क्रिकेट काउंसिल कराती है, जिसमें भाग लेने वाली टीमों को अपना मुख्य स्क्वाड उतारना होता है। हालांकि, अब एशिया कप के कुछ अन्य टूर्नामेंट भी होते हैं, जिनमें बड़े देशों की ए टीमें हिस्सा लेती हैं और कुछ देशों की मुख्य टीमें भी नजर आती हैं। ऐसा ही एक टूर्नामेंट राइजिंग स्टार्स एशिया कप है, जो इस बार 19 नवंबर से दोहा में खेला जाएगा।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए India A का स्क्वाड घोषित, तिलक वर्मा को मिली कमान

India A 7

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत की मुख्य टीम के बजाय इंडिया ए (India A) हिस्सा लेती है। पिछली बार जितेश शर्मा की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया था, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं था। तब टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी20 था, लेकिन इस बार यह ODI फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इसी वजह से BCCI ने कई ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा हैं या फिर IPL में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को मिली है, जिन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) में सेलेक्ट किया गया है।

अभिषेक-सूर्यवंशी का भी हुआ चयन, पाटीदार को बनाया गया उपकप्तान

इंडिया ए (India A) के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी जोड़ी को भी मौका मिला है। ये दोनों भारत की टी20 टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर नजर आए थे। अभिषेक ने सीरीज के दौरान तूफानी शतक बनाया था, जबकि वैभव ने तीसरे टी20 में 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी।

इनके अलावा रजत पाटीदार का भी चयन हुआ है और उन्हें इंडिया ए (India A) के स्क्वाड में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाटीदार ने आईपीएल और डोमेस्टिक में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे।

हर्षित राणा की हुई वापसी, इन युवाओं को भी मिला मौका

तेज गेंदबाज हर्षित राणा जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान इंजर्ड हो गए थे और इसके बाद से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। अब उनकी वापसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए हुई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी चुना गया है, जो न्यूजीलैंड टूर पर टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

इंडिया ए (India A) की टीम में मुख्य विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह सेलेक्ट हुए हैं, जबकि कुमार कुशाग्र दूसरे विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और विपराज निगम के साथ हर्ष दुबे और तनुष कोटियन का भी चयन हुआ है। तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित के साथ ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और अरशद खान नजर आएंगे।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ी का करियर! अब टीम में जगह मिलना मुश्किल

Tagged:

abhishek sharma Tilak Varma Rajat Patidar india a Vaibhav Sooryavanshi Rising Stars Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com