अजिंक्य रहाणे ने चुनी अंडररेटेड इलेवन, सुरेश रैना से लेकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ तक को दी जगह
Published - 03 Nov 2026, 11:20 AM | Updated - 03 Nov 2026, 12:00 PM
Table of Contents
Ajinkya Rahane: क्रिकेट की दुनिया में किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी पहचान और स्थान बनाना आसान नहीं होता है. कड़ी मेहनत और अपने अटूट जुनून की बदौलत ही खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब हो पाते हैं. लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं, जो अपनी काबिलियत और शानदार प्रदर्शन के बावजूद वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसके वे हकदार थे. ऐसे ही खिलाड़ियों का चयन कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने एक खास अंडररेटेड ODI प्लेइंग इलेवन तैयार की है.
Ajinkya Rahane ने चुनी अंडररेटेड इलेवन

हाल ही में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अंडररेटेड वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट जगत के बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी है. हालांकि, इस खास प्लेइंग इलेवन में उन्होंने केवल उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन तो किया, लेकिन वे उस मुकाम तक नहीं पहुँच पाए जिसके वे असल में हकदार थे. Cricbuzz के साथ बातचीत के दौरान अंडररेटेड वनडे इलवने चुनते हुए अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज नाथन एस्टल को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया है.
इन बल्लेबाजों को मिला मौका
अजिंक्य रहाणे ने तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना का चयन किया है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एख रहे हैं. दबाव की परिस्थितियों में दमदार पारी खेलने की काबिलियत होने के बावजूद वह क्रिकेट जगह में वो मुकाम नहीं बना सके, जिसका उन्हें हकदार माना जाता था. इसलिए सुरेश रैना की गिनती क्रिकेट के अंडररेटेड बल्लेबाजों में होती है.
पांचवें नंबर के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाले दिग्गज अरविंद डी सिल्वा को मौका मिला है. 1996 में जब श्रीलंका ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तो तब वह टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे थे. विकेटकीपर की भूमिका के लिए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज मार्क बाउचर का चयन हुआ है.
अगर क्रिकेट जगत के महानतम विकेटकीपरों की बात की जाए तो एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट की चर्चा सबसे पहले होती है. लेकिन मार्क बाउचर भी इन दोनों दिग्गजों से पीछे नहीं है. वह अपने वनडे करियर मएब 424 डिसमिसल के साथ 402 कैच और 22 स्टंपिंग कर पाए हैं.
Ajinkya Rahane ने इस गेंदबाजों को दिया मौका
ऑलराउंडर की भूमिका के लिए अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ और भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह को अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. जबकि गेंदबाजी विभाग में दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों का चयन हुआ है. तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड और श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास को अंतिम एकादश में शामिल किया है. जबकि न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान को स्पिनर के रूप में जगह दी है.
Ajinkya Rahane की अंडररेटेड वनडे XI: ग्रीम स्मिथ, नाथन एस्टल, सुरेश रैना, अरविंद डी सिल्वा, मार्क बाउचर (विकेटकीपर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रॉबिन सिंह, डैनियल विटोरी, ग्रीम स्वान, शेन बॉन्ड, चामिंडा वास
IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले मचा हड़कंप, 38 वर्षीय दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर