ग्लेन मैक्सवेल के बाद ये 4 खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, फॉर्म-फिटनेस नहीं दे रही इनकी साथ

Published - 03 Nov 2026, 12:35 PM

Retirement 20

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले लिया। इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से पहले ही खुद को दूर कर रखा था। वहीं, पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, ODI फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। तब से मैक्सवेल सिर्फ टी20I खेल रहे थे और उन्होंने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था।

मैक्सवेल ने युवाओं को मौका मिलता देख समझ लिया कि अब उनकी जगह नहीं बन रही है। हालांकि, सच तो यह भी है कि उनका फॉर्म काफी समय से कुछ खास नहीं था और अब उम्र भी हो गई थी। ऐसे में हम आपको 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मैक्सवेल के बाद रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर सकते हैं।

ये 4 खिलाड़ी भी जल्द Retirement ले सकते हैं

1. स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 37 साल के हो चुके हैं। उनका करियर भी जल्द खत्म हो सकता है। स्मिथ ने टी20I और टेस्ट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन पिछले साल वनडे फॉर्मेट को अलविदा (Retirement) कह दिया था। कुछ समय पहले स्मिथ ने कहा था कि वह अभी यह कन्फर्म नहीं कर सकते हैं कि एशेज 2027 में हिस्सा लेंगे। इसी वजह से माना जा रहा है कि अगर भारत दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला तो संभवतः वह रिटायर हो सकते हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार

Retirement

टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार भी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर सकते हैं। 36 साल के भुवी को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में मौका मिला लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 16 ओवर में महज एक विकेट हासिल किया और 11 से ज्यादा के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। ऐसे में अब भुवी के लिए आगे की राह कठिन ही नजर आ रही है और उन्हें दोबारा मौका मिलेगा, यह कहना मुश्किल है।

3. मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के 41 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद नबी का करियर भी अंतिम पड़ाव पर है। नबी ने 2019 से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी भी खेल रहे हैं। हालांकि, इस अनुभवी ऑलराउंडर का प्रदर्शन अब वैसा नहीं रहा है और फिटनेस लेवल भी डाउन हुआ है। वहीं, काफी सारे युवा खिलाड़ी भी दस्तक दे रहे हैं। यही कारण है कि नबी भी जल्द ही रिटायरमेंट (Retirement) ले सकते हैं।

4. मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ता उन्हें मौका ही नहीं दे रहे। शमी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सेलेक्ट नहीं किया जा रहा है। इस अनुभवी खिलाड़ी को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी फिटनेस को लेकर चयन समिति चिंतित है और इसी वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो रहा है। ऐसे में शमी भी जल्द रिटायरमेंट ले लें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: गुरनूर बरार की शर्मनाक करतूत आई सामने, शर्टलेस तस्वीरों के साथ प्राइवेट चैट भी हुई वायरल, जानिए पूरा मामला

Tagged:

bhuvneshwar kumar Mohammed Shami steve smith australia cricket team Glenn Maxwell mohammad nabi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com