शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या के सामने रखी खास शर्त, बोले टीम इंडिया में जगह चाहिए तो करना होगा ये काम
Published - 03 Nov 2026, 12:11 PM | Updated - 03 Nov 2026, 12:49 PM
Table of Contents
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम इंडिया से बाहर हुए लंबा समय हो गया है. लगातार इंजरी से जूझने की वजह से वह आईपीएल 2026 के बाद से ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस उनकी टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के टीम में लौटने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Hardik Pandya की वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गैरमौजूदगी का असर टीम के संतुलन पर पड़ता नजर आ रहा है. निचले क्रम में बल्लेबाजी की की गहराई कमी के साथ-साथ टीम इंडिया का गेंदबाजी विभाग भी कोई खास प्रभाव डालने में नाकाम रहा है. इस बीच भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर कहा कि उनके लौटते ही सातवें और आठवें नंबर की बल्लेबाजी की समस्या दूर हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.
ग्लेन मैक्सवेल के बाद ये 4 खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, फॉर्म-फिटनेस नहीं दे रही इनकी साथ
टीम इंडिया में लौटने के लिए Hardik Pandya को करना होगा ये काम
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले आयोजिय हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि हार्दिक पाड्या को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए कुछ घरेलू मैच खेलने होंगे. उन्होंने बताया,
पहली बात हार्दिक पंड्या शानदार ऑलराउंडर हैं. दुनिया के बहुत कम प्लेयर्स के पास उनके जैसी काबिलियत है. बॉलर के तौर पर आप उनका इस्तेमाल खेल के अलग-अलग हिस्सों में कर सकते हैं. उन्हें नई और पुरानी बॉल से बॉलिंग करने में महारत हासिल है. मेरी उनसे कई बार बात हुई है. वह इंजरी से परेशान रहे हैं. उन्होंने IPL के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. उम्मीद है कि हार्दिक जल्द कमबैक करेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ घरेलू क्रिकेट मैच खेलने होंगे. इसके बाद हम उन्हें भारतीय टीम में देख सकेंगे.
IPL 2026 के दौरान से झेल रहे हैं परेशानी
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2026 के दौरान से लगातार इंजरी से जूझ रहे हैं. बैक स्पाज्म की वजह से वह मुंबई इंडियन के लिए तीन मैच नहीं खेल पाए थे. फिर वह लास्ट स्टेज में वह टीम में वापसी कर पाए. हालांकि, इसके बाद भी उन्हें फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौरान भी वह चोटिल हो गए थे, जिसके कारण हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सीरीज बाहर होना पड़ा.
अजिंक्य रहाणे ने चुनी अंडररेटेड इलेवन, सुरेश रैना से लेकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ तक को दी जगह
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर